फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People gathered to see Vande Bharat, will not stop at Ghaziabad and Muzaffarnagar stations

UP: वंदे भारत एक्सप्रेस का नया शेड्यूल जारी, अब मुजफ्फरनगर-सहारनपुर में भी रुकेगी, देखने वालों की लगी भीड़

Tue, 23 May 2023 06:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 23 May 2023 06:22 PM IST
सार

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नया शेड्यूल जारी किया गया है। बताया गया कि अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी रुकेगी।

विज्ञापन
People gathered to see Vande Bharat, will not stop at Ghaziabad and Muzaffarnagar stations
वंदे भारत का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नया शेड्यूल जारी किया गया है। बताया गया कि अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में भी रुकेगी।

विज्ञापन


आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल मंगलवार को किया गया। मेरठ रेलवे बोर्ड ने आनंद विहार टर्मिनल से देहरादून के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन की समयसारिणी जारी कर दी थी। पहले जारी हुए शेड्यूल के अनुसार, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर स्टेशन पर यह ट्रेन नहीं रुकती। लेकिन अब फिर नया शेड्यूल जारी किया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर के लोगों की उम्मीद को झटका लगने से बच गया है। वहीं, यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ छह दिन चलेगी। बुधवार को इसका संचालन बंद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वंदे भारत ट्रेन के चलने की तारीख घोषित होने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सहारनपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने का मतलब है कि कम से कम 10-15 मिनट ट्रेन का रुकना, क्योंकि वहां पर इंजन बदलना पड़ता है। 

People gathered to see Vande Bharat, will not stop at Ghaziabad and Muzaffarnagar stations
वंदे भारत का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

पहले जारी हुआ ट्रेन का समय
ट्रेन का शाम का समय
 स्टेशन    आगमन     प्रस्थान

 आनंद विहार      00     5.50 
 मेरठ सिटी     6.43     6.45
 टपरी     8.04     8.06 
 हरिद्वार      9.16     9.21
 देहरादून      10.16 बजे रात      00

ट्रेन का सुबह का समय
 स्टेशन      आगमन      प्रस्थान 

 देहरादून      00     7.00 
 हरिद्वार      8.04    8.08
 टपरी        9.27      9.29
 मेरठ सिटी        10.32     10.34
 आनंद विहार      11.30 पूर्वाह्न       00

People gathered to see Vande Bharat, will not stop at Ghaziabad and Muzaffarnagar stations
वंदे भारत का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

नहीं प्रभावित होगी शताब्दी एक्सप्रेस
रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत ट्रेन का संचालन आनंद विहार टर्मिनल से शाम और देहरादून से सुबह के समय किया है, ताकि शताब्दी एक्सप्रेस पर इसका कोई असर न पड़े। 

People gathered to see Vande Bharat, will not stop at Ghaziabad and Muzaffarnagar stations
वंदे भारत का ट्रायल - फोटो : अमर उजाला

आज सुबह सिटी स्टेशन पर लोगों ने देखी ट्रेन
दिल्ली रेल मंडल के डीआरएम रिंपी गर्ग ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे ट्रायल के लिए आनंद विहार से रवाना हुई। करीब सुबह सवा छह बजे मेरठ के सिटी स्टेशन पर रुकी। इस दौरान लोगों की भीड़ वंदे भारत को देखने के लिए उमड़ पड़ी।

आठ कोच की ट्रेन पूरी तरह से न सिर्फ वतानुकूलित है बल्कि आधुनिक सुविधाओं से भी सुसज्जित है। ट्रेन के अंदर बड़ी टीवी स्क्रीन लगी हुई है जिस पर यात्री मनोरंजन करते हुए सफर करेंगे। इसके अलावा यात्री को यह भी पता चलता रहेगा कि ट्रेन किस जगह से गुजर रही है।

People gathered to see Vande Bharat, will not stop at Ghaziabad and Muzaffarnagar stations
वंदे भारत ट्रेन, केरल - फोटो : सोशल मीडिया

जनता को दिखाने के लिए यह ट्रेन रुड़की, सहारनपुर के स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं शाम को यह दोपहर दो बजे देहरादून से वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी। ट्रेन का सिर्फ एक कोच लोगों को दिखाने के लिए खोला जाएगा। 

People gathered to see Vande Bharat, will not stop at Ghaziabad and Muzaffarnagar stations
जानें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में क्या है खास - फोटो : सोशल मीडिया

25 को स्टेशन पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम 
वंदे भारत ट्रेन का सिटी स्टेशन पर भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। इसके तहत जीआरपी व आरपीएफ थाने के पास सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच बनाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम कॉलेजों की छात्र-छात्राओं द्वारा की जाएगी।

People gathered to see Vande Bharat, will not stop at Ghaziabad and Muzaffarnagar stations
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

रेलवे बोर्ड से जारी नई समयसारिणी के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन अब गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर भी रुकेगी। मेरठ सिटी स्टेशन पर सिर्फ दो मिनट का ठहराव है। आज और 25 मई को पांच मिनट का ठहराव है। - आरपी शर्मा, स्टेशन अधीक्षक सिटी स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed