फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People gathered to save the environment, planted trees

पर्यावरण बचाने के लिए जुटे लोग, लगाए पौधे

Fri, 06 Jun 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 06 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
People gathered to save the environment, planted trees
बिजनौर के अगरी के प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण करते बीएसए, ​शिक्षक व बच्चे। स्रोत ​शिक्षक
बिजनौर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले भर में पौधरोपण किया गया। एक पौधा मां के नाम मुहिम में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कई स्थानों पर पर्यावरण जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित हुए। कांशीराम कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय में पंकज बिश्नोई, अमर सिंह, अरुण उपाध्याय, कामेश्वरी देवी ने पांच पौधे लगाए।
विज्ञापन

नगीना में चेयरपर्सन ताहिरा बेगम, ईओ संदीप सक्सेना 50 पौधे लगाए। सभी को पौधों की देखभाल की शपथ दिलाई गई।
चांदपुर क्षेत्र में ब्लॉक जलीलपुर के बीईओ गजेंद्र सिंह ने पौधरोपण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माईलपुर, कंपोजिट विद्यालय आदि में पौधे लगाए गए।
धामपुर में विधायक अशोक राणा ने अपने पैतृक ग्राम ठाठ जट स्थित बाग में पौधा रोपा। नगरपालिका अध्यक्ष रवि कुमार सिंह, ईओ रवि शंकर शुक्ला ने सभासदों के साथ शिवाजी पार्क में पौधरोपण किया। गांव खदाना के जूनियर हाई स्कूल में भाकियू टिकैत के जिला सचिव दिनेश शेखावत, तहसील संरक्षक राजेंद्र सिंह चौहान ने पौधे लगाए।
विज्ञापन

शेरकोट के ऑल सैंट स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य पीएस चौहान तथा आरएसएम डिग्री कॉलेज में भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने पौधरोपण किया। धामपुर शुगर मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजलगढ़, कासमपुरगढ़ी में ब्लॉक कार्यालय, नारायणपुर स्थित अमृत सरोवर पर झंडारोहण एवं पौधारोपण किया गया। रेहड़ क्षेत्र में रेंजर अमानगढ़ अंकिता किशोर ने बताया कि नवाबाद वन ब्लाॅक में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए ।
नहटौर में एचएम पब्लिक इंटर कॉलेज जमालपुर में पौधरोपण किया गया। ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य इदरीस अहमद ने सभी से पौधे लगाने का आह्वान किया।

झालू नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी और सभासदों ने पौधे लगाए। स्योहारा में पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी एवं ईओ विजेंद्र पाल सिंह ने पौधे लगाए। कालागढ़ में कार्बेट वन्य जीव प्रशिक्षण केंद्र में कालागढ़ के उप प्रभागीय वन अधिकारी बिंदर पाल व थानाध्यक्ष संजीव ममगाई ने प्लास्टिक समापन व पौधारोपण की शपथ दिलाई। वन क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार व इंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

बिजनौर के अगरी के प्राथमिक विद्यालय में पौधरोपण करते बीएसए, शिक्षक व बच्चे। स्रोत शिक्षक

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed