फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   People from the city who came to consolation the martyr's major Ketan family in Meerut

शहादत को सलाम: शहीद मेजर के परिवार को सांत्वना देने वालों का लगा तांता, भर आईं हर किसी आंखें

Thu, 20 Jun 2019 01:49 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 20 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
People from the city who came to consolation the martyr's major Ketan family in Meerut
शहीद मेजर केतन शर्मा को नमन करते राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

जो देश के लिए अपने लाल शहीद कर देते हैं, उनको कोई भला क्या दे सकता है। ऐसे वीर परिवारों को तो हर कोई शत शत नमन करना चाहता है। शहीद मेजर केतन शर्मा के घर पर भी बुधवार को ऐसा ही हाल था। सुबह से शाम तक ऐसे तमाम लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचे, जिनका कभी कोई वास्ता भी नहीं रहा। इनमें से अधिकांश ऐसे लोग थे, जो अखबारों में मेजर केतन की शहादत की खबरें पढ़कर आए थे। रात तक ये सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन

 
कंकरखेड़ा के श्रद्घापुरी सेक्टर-4 निवासी मेजर केतन शर्मा (31) पुत्र रविंद्र शर्मा 17 जून को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। केतन शर्मा सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) में तैनात थे। मंगलवार को उनके पार्थिव शरीर को सेना के हेलीकॉप्टर से मेरठ लाया गया। उनके अंतिम सफर में पूरा शहर उमड़ पड़ा। शाम को सूरजकुंड पर सैन्य सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी गई। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही कंकरखेड़ा इलाके से महिलाओं का उनके घर पर आना शुरू हो गया। इनमें ऐसे लोग ज्यादा थे, जो कभी इस परिवार से मिले भी नहीं। वे यह देखने आए थे कि देश के लिए अपने लाल को शहीद करने वाला ये वीर परिवार कौन हैं। देर रात तक लोग आते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने शहीद मेजर केतन के परिजनों को सांत्वना दी। परिवार को ढांढस बंधाया कि उनका लाल देश के लिए शहीद हुआ है। ऐसे वीर कम ही पैदा होते हैं।

दोपहर को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत लोगों के साथ मेजर केतन के आवास पर पहुंचे। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

राकेश टिकैत ने मेजर केतन की बेटी कैरा के बारे में पूछा तो घर के सदस्यों ने उसे पास बुला लिया। कैरा से एक रिश्तेदार ने पूछा कि पापा कैसे सैल्यूट करते थे, तो उसने तुरंत सैल्यूट कर दिया। ये देख सभी नेताओं और परिजनों की आंखें नम हो गईं।

आज चुनी जाएंगी अस्थियां
सूरजकुंड पर गुरुवार की सुबह सात बजे शहीद मेजर केतन शर्मा की अस्थियां चुनी जाएंगी। 27 जून को उठाला की रस्म होगी। जगह के बारे में अभी परिवार के लोग मशविरा कर रहे हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed