{"_id":"68f163f7a3653aecec0b5f6d","slug":"people-are-worried-due-to-the-traffic-jam-caused-by-the-crowd-diversion-will-be-implemented-on-begumpul-from-today-meerut-news-c-72-1-mct1010-142450-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भीड़ से लग रहा जाम लोग हलकान, आज से बेगमपुल पर डायवर्जन होगा लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भीड़ से लग रहा जाम लोग हलकान, आज से बेगमपुल पर डायवर्जन होगा लागू
विज्ञापन
मेरठ। दीपावली पर जाम की स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस का डायवर्जन प्लान पहले ही दिन फेल साबित हो गया। जिन स्थानों पर डायवर्जन लागू किया, वहां पर सुबह से लेकर रात तक वाहन रेंगते रहे। जबकि शुक्रवार से बेगमपुल से हापुड़ रोड पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
त्योहारी सीजन को लेकर बाजारों में खरीददारों की भीड़ बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित केसर गंज, रेलवे रोड चौराहा, फुटबॉल चौक, शारदा रोड, ट्रांसपोर्ट नगर गेट, भूमिया का पुल पर लंबा जाम लगा रहा। इसके अलावा गढ़ रोड स्थित बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, गांधी आश्रम चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा पर लंबे जाम में वाहन फंसे रहे। अहमद रोड से जिला अस्पताल और घंटाघर तक जाम लगा रहा। खैरनगर, लाला का बाजार, वैली बाजार, कोटला बाजार पर भी जाम लगा रहा। हापुड़ अड्डे से लेकर एल ब्लाक शास्त्रीनगर तक भी जाम की स्थिति बनी रही। भगत सिंह मार्केट में भी भीड़ होने के चलते जाम रहा। यातायात पुलिस जाम खुलवाने में पूरी तरह नाकाम रही। जबकि इन सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली और लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। मॉल रोड, शारदा रोड, वैली बाजार और खैरनगर में चार पहिया वाहनों को नहीं जाने दिया गया। बेगमपुल से हापुड़ रोड पर शुक्रवार से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।
-- -- -- -