{"_id":"5d720e8f8ebc3e93d62af381","slug":"peolple-rucks-in-police-station-to-free-a-man-accused-of-theift-who-arrested-by-meerut-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: चोरी के आरोप में बंद युवक को छुड़ाने के लिए थाने में हंगामा, धरने पर बैठी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: चोरी के आरोप में बंद युवक को छुड़ाने के लिए थाने में हंगामा, धरने पर बैठी महिलाएं
Fri, 06 Sep 2019 01:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
थाने पर हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के मेरठ में थाने में चोरी के आरोप में बंद युवक को छुड़ान के लिए लोगों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। इस दौरान महिलाएं भी एकत्र होकर धरने पर बैठ गईं।
विज्ञापन
मेरठ के पल्लवपुरम थाने में शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और चोरी के आरोप में बंद सोफीपुर निवासी एक युवक को छुड़ाने के लिए थाने पर हंगामा कर दिया। इस दौरान महिलाएं भी थाना परिसर में धरने पर बैठ गईं। पुलिस ने समझाबुझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी, उपचुनाव को लेकर साधेंगे समीकरण, 168 करोड़ के कार्यों का होगा शिलान्यास
विज्ञापन
वहीं धरने पर बैठी महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस युवक को बिना किसी अपराध के उठाकर ले आई है और अब छोड़ने के नाम पर पैसे ले रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।