{"_id":"68420434afa875273204d73a","slug":"payo-ji-maine-ram-ratan-dhan-payo-meerut-news-c-14-1-mrt1002-881668-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायो जी मैंने राम रतन धन पायो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायो जी मैंने राम रतन धन पायो...
विज्ञापन
इकरार अहमद...... मेला नौचंदी के पटेल मंडप में आयोजित भजन संध्या मैं अपनी प्रस्तुति देती गायिका
मेरठ। नौचंदी मेले में पटेल मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। लोक गायिका अनन्या सिंह ने अपने भजनों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अनन्या ने पायो जी मैंने राम रतन धन पायो गीत प्रस्तुत कर सभी को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।
विभिन्न वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच अनन्या ने रोम-रोम में जो बस जाएं, वहीं राम कहलाते हैं गीत भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में मेला समिति के साथ दर्शक भी गीतों को सुनकर भावुक हो गए। इस बीच मनिहारी का भेस बनाया, श्याम चुड़ी बेचने आया...गीत ने भी मंत्रमुग्ध कर दिया।
गायिका अनन्या ने सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया... गीत गाया तो इस पर भी तालियां गूंज उठीं। पटेल मंडप में लाइट और साउंड के समावेश ने समां बांध दिया। कार्यक्रम में समाजसेवी अंकुर गोयल और नरेंद्र राष्ट्रवादी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होकर लोक कला को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सौरभ जैन, चिन्मय भारद्वाज, गौरव किशोर शर्मा ने अनन्या की प्रस्तुति को सराहा।
विज्ञापन
नासिर सैफी ने बताया कि अनन्या सिंह बहुमुखी कलाकार हैं। वह रामरग्ग लोक संस्कृति संस्थान की संस्थापक भी हैं। यह लोक संस्कृति के संरक्षण और नई पीढ़ी को नि:शुल्क संगीत शिक्षा देने के लिए समर्पित है। वह अभी तक भारत और विश्वभर में 1000 से अधिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। अनन्या को पीएम और सीएम के द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
गजल कार्यक्रम की तैयारी शुरू
- आठ जून को नौचंदी मेला पटेल मंडप में होने वाले गजल कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। संयोजक मुंबई निवासी मदन मोहन अपनी साथियों के साथ भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ चरणसिंह लिसाड़ी के यहां लिसाड़ी पहुंचे। मदन मोहन ने बताया कि गायक कमाल खान विशेष प्रस्तुति देंगे। कमाल खान ने बोर्डर फिल्म में भी गजल गाई थी। कमाल खान कई टीवी शो में प्रस्तुति दे चुके हैं। बैठक में डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, पूर्व प्रधान चैनलाल हरित, मेला समिति से जुड़े नासिर सैफी रहे।