फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Patients' food is being cooked on a stove in the district hospital, video goes viral

Meerut News: जिला अस्पताल में चूल्हे पर बन रहा मरीजों का खाना, वीडियो वायरल

Fri, 20 Mar 2026 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Patients' food is being cooked on a stove in the district hospital, video goes viral
जिला अस्पताल में चूल्हे पर बन रहा खाना।
जिले में रसोई गैस की किल्लत अब सरकारी संस्थानों की दहलीज तक जा पहुंची है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें मेरठ जिला अस्पताल के परिसर में ईंटों का अस्थाई चूल्हा बनाकर लकड़ी और गत्ते जलाकर मरीजों का खाना बनाने का दावा किया गया। मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा करते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने इस वीडियो को एडिटेड बताया है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ईंटों से बने एक देसी चूल्हे पर लकड़ी और गत्ते जलाए जा रहे हैं और उसके ऊपर एक बड़ा ढक्कन बंद बर्तन रखा है। वीडियो बना रहा युवक दावा कर रहा है कि अस्पताल की रसोई में पिछले चार दिनों से गैस खत्म है जिसके कारण मजबूरी में मरीजों का खाना इसी तरह चूल्हे पर बनाया जा रहा है। यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और जिला पूर्ति अधिकारी विजय कुमार सिंह लगातार जिले में गैस की पर्याप्त आपूर्ति का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन



अधीक्षक की सफाई : बर्तन धोने के लिए गर्म हो रहा था पानी

इस मामले पर जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बीके कौशिक ने वीडियो की सत्यता को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, यह वीडियो एडिट किया गया है और युवक पर दबाव डालकर गलत बयान दिलवाया जा रहा है। अधीक्षक का दावा है कि चूल्हे पर मरीजों का खाना नहीं बल्कि बर्तन धोने के लिए पानी गर्म किया जा रहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों का भोजन नियमित रूप से गैस पर ही तैयार किया जा रहा है और अस्पताल में गैस की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अखिलेश बोले- उप्र शासन-शून्य हो गया है

इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने वीडियो पोस्ट करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, अब भाजपा सरकार कहेगी कि ये भी अफवाह है कि अस्पताल में मरीजों का खाना बनने तक के लिए सिलिंडर नहीं मिल रहा है। दरअसल भाजपा की मानसिकता ही बीमार है उससे अस्पताल के मरीजों का ख्याल रखने की उम्मीद करना बेकार है। अब तो ऐसा लग रहा है कि उप्र शासन-शून्य हो गया है और सत्ता के शीर्ष पर अराजकता विराजमान है।



शहर में गैस के लिए हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल

एक तरफ प्रशासन स्थिति सामान्य होने की बात कह रहा है वहीं दूसरी ओर नौचंदी मैदान और विभिन्न गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को कुछ जगहों पर भीड़ छंटती दिखी लेकिन एजेंसी संचालकों पर मनमानी और कालाबाजारी के आरोप लगातार लग रहे हैं। जिला अस्पताल का यह वीडियो अब प्रशासन के उन दावों पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर रहा है जिनमें सब कुछ सामान्य बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed