फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Patients are troubled by allergies along with fever.

Meerut News: मरीजों को बुखार के साथ एलर्जी कर रही परेशान

Wed, 06 Nov 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 06 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Patients are troubled by allergies along with fever.
शामली। मौसम में बदलाव के कारण बुखार का प्रकोप चल रहा है। जिला अस्पताल में ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार, नजला व खांसी के आ रहे हैं। इस बार मरीजों को बुखार के बाद एलर्जी की समस्या बन रही है। ओपीडी में रोजाना इस तरह के 10 से 15 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि एलर्जी से घबराने की जरूरत नहीं है। उपचार के बाद तीन से पांच दिन में मरीज ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

जिले में इस समय मौसम बदल रहा है। इस मौसम में बुखार के मरीज बढ़े है। जिला अस्पताल में ओपीडी में रोजाना लगभग 400 से ज्यादा मरीज बुखार, नजला व जुकाम के आ रहे हैं। इस बार मरीजों के सामने यह समस्या बन रही है कि बुखार के साथ एलर्जी हो रही है। बुखार ठीक होने के बाद भी कई दिन तक एलर्जी रहती है। इस तरह के 10 से 15 केस रोजाना जिला अस्पताल की ओपीडी में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर सिंह ने बताया बुखार के दौरान दवा लेने से कई मरीजों की एलर्जी हो जाती है। इस बार इस तरह के केस ज्यादा आ रहे हैं। इस तरह की समस्या दवा के कारण भी हो सकती है या फिर मौसम में बदलाव के कारण भी हो सकता है। कई मरीजों में बुखार के दौरान एलर्जी होने की शिकायत आ रही है तो कुछ मरीजों को बुखार के बाद एलर्जी हो रही है। उनका कहना है कि तीन से एक सप्ताह तक उपचार के बाद एलर्जी ठीक हो जाती है। उन्होंने कहा कि मरीजों को चिकित्सक की सलाह से ही दवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed