फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pathik Sena gave a memorandum to the public representatives

पथिक सेना ने जन प्रतिनिधियों को दिया ज्ञापन

Mon, 28 Apr 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Pathik Sena gave a memorandum to the public representatives
पथिक सेना ने दिया ज्ञापन उठाई समाज से जुड़ी मांग।
मेरठ। शहर में किसी भी चौक चौराहे पर गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की मूर्ति स्थापित करने के लिए पथिक सेना का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष मुखिया गुर्जर के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों से मिला। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और दिनेश खटीक को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान मूर्ति स्थापना के लिए भूमि आवंटित करने की अपील की गई। ब्यूरो
विज्ञापन


सूर्या पैलेस मंदिर के स्थापना दिवस पर कीर्तन
मेरठ। शिवशक्ति मंदिर सूर्या पैलेस दिल्ली रोड में मंदिर के स्थापना दिवस पर भजन और कीर्तन हुआ। मंदिर समिति के लोगों ने पहलगाम में मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कैंडल मार्च निकाला गया। मंदिर में प्रसाद वितरित किया। पूजन आचार्य भारतराम भट्ट ने किया। पूजन संजय अग्रवाल परिवार ने किया। इस दौरान राजीव शर्मा, अरविंद शर्मा, दीप रस्तोगी, विनय गोयल, विकास मित्तल, संजय गुप्ता रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने दी श्रद्धांजलि
मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित राजा बाल एकेडमी में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की बैठक हुई। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष लोगों की हत्या की निंदा की गई। श्रद्धांजलि सभा में महेंद्र कुमार ने कहा कि यह निंदनीय कृत्य हुआ। ईश्वर मृतकों की आत्मा को शांति दे। इस दौरान जगदीश कुमार, चक्रधर, सुमनकांत, विमल कांत, राजेंद्र, यशपाल, सोमपाल आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पंकज जैन, महामंत्री बने देवेंद्र जैन
मेरठ। जैन चेतना फोरम की सभा जैन धर्मशाला रेलवे रोड पर हुई। सर्व सम्मति से संगठन पदाधिकारियों का चयन किया गया। अध्यक्ष पंकज जैन, महामंत्री देवेंद्र जैन, उपमंत्री संजीव जैन, कोषाध्यक्ष सुधीर जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव जैन, उपाध्यक्ष अंकुर जैन को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री सुदीप जैन, संरक्षक प्रदीप जैन, सुनील जैन मौजूद रहे। ब्यूरो

मृतकों को दी श्रद्धांजलि
मेरठ। मलियाना वार्ड दो होली चौक पर कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले की निंदा की गई। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी सुमित सैनी ने कहा कि यह कृत्य अनुचित है। देश ही नहीं विश्व भी इसे स्वीकार नहीं करेगा। इस दौरान रामेश्वर दयाल शर्मा, कुसुम गौतम, मोनू गुप्ता, रमेश पाल, विशाल, प्रियांशु सैनी, सोनू आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
कोविड से ज्यादा प्रदूषण से होती है मृत्यु
मेरठ। फोरम फॉर क्लीन एयर मेरठ की आईएमए हाॅल में सभा हुई। मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद कुमार रहे। सर्वप्रथम संस्था द्वारा वायू प्रदुषण पर वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। संयोजन डॉ. अमित नागर ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. नीलम, डॉ. अंशिका कंसल रहीं। डॉ. अरविंद कुमार ने धूम्रपान से फेफड़ों में होने वाली समस्या के विषय में बताया। धूम्रपान सहित प्रदूषण के कारण सालाना लोग कोविड से ज्यादा मृत्यु को प्राप्त करते हैं। निबंध प्रतियोगिता और वाद विवाद प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। संस्था अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान डॉ. राजीव खुराना, आरके मिश्रा, राजेश कुमार, डॉ. अमित नागर आदि रहे। ब्यूरो

डॉ. अतुल चौहान को मिला सिग्नीफिकेंट एचीवर्स अवार्ड
मेरठ। अलीगढ़ स्थित गायत्री पैलेस में नेशनल फिजियोथेरेपी कांफ्रेंस हुई। कार्यक्रम में कई राज्य के चिकित्सक शामिल हुए। कार्यक्रम में मेरठ के आईएपी सचिव डॉ. अतुल चौहान को सिग्नीफिकेंट एचीवर्स अवाॅर्ड दिया गया। ब्यूरो


पावन चिंतन धारा ने किया जन आक्रोश प्रदर्शन
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में पावन चिंतन धारा आश्रम द्वारा जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। समिति सदस्यों ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान विनोद कुमार, शशिबाला, मनोज कुमार, अग्रिम सिंह, वर्तिका सिंह, पुष्पा, रश्मि, राज तोमर, शिवम आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed