फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Path march taken out to pay tribute to Guruputras

Meerut News: गुरुपुत्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए निकाला पथ संचलन

Mon, 25 Dec 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 25 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Path march taken out to pay tribute to Guruputras
सहारनपुर के अरविंद नगर में पथ संचलन निकालते स्वयं सेवक। श्रोत आरएसएस
सहारनपुर/मुजफ्फराबाद/गंगोह। आरएसएस के बाल स्वयंसेवकों ने धर्म पर अपनी जान कुर्बान करने वाले गुरु पुत्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए पथ संचलन निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सेवक शामिल रहे।
विज्ञापन

सहारनपुर के अरविंद नगर में शिशु पथ संचलन किया गया। इसमें 60 बाल स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन लेबर कॉलोनी वेलफेयर सेंटर से प्रारंभ होकर राधा कृष्ण कॉलोनी प्रकाश लोक कॉलोनी में होते हुए लेबर कॉलोनी ग्राउंड में आकर संपन्न हुआ। महानगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख शेखर, महेंद्र सिंह चावला, कुलदीप, रोहित, हिमांशु, योगी, सिवान, कृष्ण आदि रहे।
विज्ञापन

मुजफ्फराबाद में बरौली खंड के स्वयं सेवकों ने वैदिक इंटर कॉलेज में ध्वज प्रणाम से कार्यक्रम प्रारंभ किया। जिला प्रचारक सुधांशु ने कहा कि बच्चों को जोकर बनाने की जगह वीर शिवाजी, बाल गंगाधर, सावरकर जैसे महापुरुषों का अनुसरण करने की प्रेरणा देनी चाहिए। खंड संचालक राजबीर सिंह, खंड कार्यवाहक रविंद्र कुमार, सेवा प्रमुख प्रवीण कुमार, जिला विधि प्रमुख अखिलेश कुमार, राजेश, विपिन, हरिओम, वंश, विनय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह में पथ संचलन की शुरुआत श्रीरामबाग सरस्वती शिशु मंदिर से करते हुए विभाग बौद्धिक प्रमुख सुभाष ने बच्चों को सांता क्लाज बनाने के बजाय हिंदू धर्म पर कुर्बान होने वाले गुरु पुत्रों जोरावर सिंह व फतेहसिंह बनाने की प्रेरणा दी। व्यवस्था प्रमुख नरेंद्र, संघचालक मा. यशपाल, सुधीर कुमार, नगरकार्यवाह दीपक, कुलदीप, सत्यव्रत, प्रदीप, प्रशांत, संदीप, बसंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed