फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Passengers did not get buses on Bareilly, Moradabad route

बरेली, मुरादाबाद रूट पर यात्रियों को नहीं मिलीं बसें

Tue, 08 Nov 2022 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Passengers did not get buses on Bareilly, Moradabad route
बरेली, मुरादाबाद रूट पर यात्रियों को नहीं मिलीं बसें
विज्ञापन

मेरठ। गंगा स्नान के चलते सोमवार को रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। सोहराब गेट डिपो पर गढ़ के लिए यात्रियों की संख्या अधिक रही। मुरादाबाद, बरेली और हाथरस रूट पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया, जिस कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ा। गढ़ के लिए बसें बढ़ा दीं।
गढ़ में गंगा स्नान के मौके पर मेले का आयोजन किया गया है। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु ब्रजघाट व मेला स्थल पर स्नान के लिए पहुंच चुके हैं। इसके चलते परिवहन निगम की ओर से मुरादाबाद और बरेली रूट पर बसों का संचालन सोमवार सुबह से बंद कर दिया गया। मंगलवार शाम तक इन रूटों पर बसों का संचालन बंद कर दिया गया। इस दौरान यात्रियों को भी काफी परेशान होना पड़ा। बरेली निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह किसी कार्य से मेरठ आए थे, लेकिन अब बस न मिलने के कारण वह ट्रेन से जाएंगे।
विज्ञापन

गढ़ के लिए बढ़ाईं बसें
गढ़ मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं। इसे देखते हुए रोडवेज की ओर से गढ़ के लिए भी बसें बढ़ा दी गईं। सोमवार शाम 6 बजे तक गढ़ के लिए 96 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था। भैसाली डिपो से दिल्ली, मुजफ्फरनगर आदि रूटों से बसों को हटाकर गढ़ के लिए लगाया गया। इस कारण भैसाली डिपो पर भी यात्रियों की भीड़ बढ़ी। पहले जहां 10 मिनट में यात्रियों को बस मिलती थी वहीं बस कम होने के बाद 30 मिनट में उन्हें इन रूटों पर बस मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ के लिए बसों की संख्या बढ़ाई
गंगा स्नान मेले के चलते गढ़ के लिए बसों की संख्या बढ़ाई गई। इसका असर भैसाली डिपो पर भी पड़ा। यहां यात्रियों को कुछ समय देरी से बस मिली। मेले के चलते बरेली वाले रूट पर बसों का संचालन बंद रहा। - केके शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed