फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Passenger train will reach city station today after 69 days

69 दिन बाद आज सिटी स्टेशन पहुंचेगी यात्री ट्रेन

Mon, 01 Jun 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Passenger train will reach city station today after 69 days
मेरठ। दो महीने से अधिक के अंतराल के बाद आज से अप-डाउन में 200 यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। मेरठ से भी दो ट्रेनें इस दौरान गुजरेंगी। पहले दिन यानि आज देहरादून से चलकर वाया मेरठ, नई दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी आज सुबह 9:24 बजे आएगी। इस ट्रेन से दिल्ली जाने के लिए अभी तक 29 यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिला है। ये यात्री रेलवे की नई गाइडलाइन का पालन करते हुए सफर करेंगे।
विज्ञापन

यात्रियों को 90 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। इन सभी की जिला प्रशासन, रेलवे की ओर से थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। रेलवे के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर चिकित्सा व्यवस्था करने के लिए कहा है। जिससे समय रहते व्यवस्था बनाई जा सके। वहीं, दो जून को अमृतसर से चलकर मुंबई सेंट्रल को जाने वाली गोल्डन टेंपल का संचालन भी दोनों तरफ से शुरू हो जाएगा। ये ट्रेन भी मुंबई से चलकर रात में 9:30 बजे मेरठ पहुंचेगी। वहीं, अमृतसर से चलकर सुबह 5:30 बजे मेरठ पहुंचेगी।
विज्ञापन

प्लेटफॉर्म पर बढ़ेगी चहल-पहल
रेलवे ने स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिए है। इससे पहले सफेद रंग के गोले बना दिए गए है। वहीं, प्लेटफॉर्म पर सभी रेल आहार स्टॉल भी खोले जाएंगे। जिससे यात्री पानी सहित अन्य कुछ खानपान की वस्तु ले सकें। चेकिंग स्टाफ को भी ट्रेन आने से 90 मिनट पहले तैयार होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्कर काट रहे यात्री
जिन यात्रियों ने लॉकडाउन से पहले टिकट बुक कराए थे। वो अपना रिफंड लेने के लिए स्टेशन पहुंच रहे है लेकिन उन्हें रिफंड का पैसा नही मिल रहा है। रेलवे आरक्षण काउंटर बंद होने से ये परेशानी बढ़ी है। हाल ही में एक सप्ताह से खुले काउंटरों पर पैसों की कमी है। जो टिकट बुक भी हो रहे है वो सब ऑनलाइन है। इसलिए ऐसे लोगों को टिकट रिफंड के लिए एक जून के बाद का समय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed