{"_id":"6475115a9e8268a2790a7f97","slug":"pass-the-exam-of-100-marks-then-the-village-is-special-meerut-news-c-14-mrt1026-235098-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 100 अंकों की परीक्षा पास तो गांव खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 100 अंकों की परीक्षा पास तो गांव खास
Tue, 30 May 2023 02:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 30 May 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेय जल, आत्मनिर्भरता, सुशासन व जनसुविधाओं जैसे तय 9 मानकों पर खरा उतरने पर जिले को पांच गावों को पुरस्कृत किया जाएगा। सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर किए गए कार्यों का जिला स्तर पर अधिकारियों की टीम सत्यापन करेगी। इसके बाद राज्य स्तर पर जिले के पांच गांवों का चयन किया जाएगा। प्रथम स्थान पाने वाले गांव को 11 लाख रुपये की धनराशि गांव के विकास के लिए मिलेगी। इसके लिए एक जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।
प्रदेश सरकार की सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आत्म निर्भर बनाना है। साथ ही ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करना, उत्कृष्ट कार्य करने के प्रति स्पर्धा जगाना और पुरस्कृत पंचायतों के कार्यों को आदर्श मानकर अन्य ग्राम पंचायतों को उसी के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा लेना है। इसी के तहत जिले के 479 ग्राम पंचायतों में से पांच ग्राम पंचायतों का चयन पुरस्कार के लिए किया जाना है।
यहां करें आवेदन
योजना में भाग लेने के लिए पंचायत पोर्टल ( www.hamaripanchayat.up.gov.in) पर एक जून से दस अगस्त के बीच आवेदन करना होगा।
इन बिन्दुओं पर मूल्यांकन
- गरीबी रेखा से मुक्त हो
- गांव की जनता स्वस्थ हो
- बाल मैत्री हो गांव
- पर्याप्त जलयुक्त गांव हो
- स्वच्छता और हरियाली हो
- आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा हो
- सामाजिक रूप से सुरक्षित
- सुशासन वाला गांव
- महिला हितैषी गांव होना चाहिए
जिले की सभी ग्राम पंचायतों को पुरस्कार पाने का अवसर मिला है। एक जून से वेबसाइट पर आवेदन शुरू होने हैं। अभी भी ग्राम पंचायतें नौ बिंदुओं की परीक्षा में पास होने के लिए तैयारी कर सकते हैं - रेनू श्रीवास्तव, डीपीआरओ,