फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parvez made seven rounds in the temple by becoming Sunny

Meerut News: परवेज ने सनी बनकर मंदिर में लिए सात फेरे

Thu, 23 Feb 2023 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 23 Feb 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Parvez made seven rounds in the temple by becoming Sunny
मवाना (मेरठ)। मुस्लिम युवक परवेज ने अपना नाम सनी बताकर हिंदू युवती से मंदिर में सात फेरे लिए। आरोप है कि शादी के चार माह बाद युवक के परिजनों ने युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। परेशान दंपती थाने पहुंचे। वहां युवक ने कहा कि वह जाति-धर्म को नहीं मानता और पत्नी की खुशी के लिए हिंदू बनकर रहेगा।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी हिंदू युवती ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं है। उसको मवाना में मौसी ने पाला है। वह मवाना के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। एक युवक से दोस्ती हुई, जिसने खुद को हिंदू बताकर अपना नाम सनी बताया। दोनों ने दिल्ली के एक मंदिर में शादी कर ली। युवक ने शादी में अपने परिजनों को नहीं बुलाया। शादी के बाद युवती को पता चला कि युवक नाम सनी नहीं परवेज है और वह मुस्लिम है। युवती का आरोप है कि चार माह से उससे सास और अन्य ससुराल वाले धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

थाने में युवक के परिजनों ने कहा कि वे अब युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव नहीं बनाएंगे। युवक ने कहा कि वह हिंदू बनकर रहेगा। युवती का कहना है कि यदि युवक हिंदू बनकर रहता है तो उसको साथ रहने में कोई आपत्ति नहीं है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि युवती ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। लिखित में कोई शिकायत नहीं की। इस कारण युवक को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं मुकेश शर्मा, रजनीश, रोहन, अमित ढाका, सुभाष गाबा, अमित, सचिन गुर्जर, विकास कश्यप, गौरव गुर्जर, प्रभात कुमार, रतन सिंह, राजा, संदीप कुमार, हरविंदर छाबड़ा थाना प्रभारी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed