फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Party to decide on Chandrashekhar Azad contesting elections from Hastinapur: Vinay Ratan Singh

हस्तिनापुर से चंद्रशेखर आजाद के चुनाव लड़ने पर पार्टी करेगी फैसला : विनय रतन सिंह

Sun, 02 Aug 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Party to decide on Chandrashekhar Azad contesting elections from Hastinapur: Vinay Ratan Singh
बहसूमा। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह पत्रकार वार्ता में बोलते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहसूमा (मेरठ)। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विपक्षी दलों को बड़ा दिल दिखाते हुए क्षेत्रीय एवं स्थानीय दलों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों का सर्वे करा रही है। अब तक करीब 45 प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है।
रविवार को मुजफ्फरनगर जनपद की मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव जड़वड़ में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद बहसूमा क्षेत्र के गांव हंसापुर स्थित आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता कुंवर देवेंद्र सिंह के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में विनय रतन सिंह पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी है और समाज के हर वर्ग को राजनीतिक भागीदारी दिलाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उनका कहना था कि आबादी के अनुपात में सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, तभी लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा।
विज्ञापन

हस्तिनापुर विधानसभा सीट से आजाद समाज पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण के चुनाव लड़ने की संभावनाओं के संबंध में पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस विषय में अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा। फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी सीटों पर सर्वे रिपोर्ट और संगठनात्मक स्थिति के आधार पर उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed