फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parth became Mr. and Anvita became Miss Marian

Meerut News: पार्थ मिस्टर और अन्विता बनी मिस मेरियन

Sun, 19 Jan 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Parth became Mr. and Anvita became Miss Marian
मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी में 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। सुपीरियर ब्रदर पॉल, विद्यालय प्रधानाचार्य रेवरन ब्रदर आनंद व रेवरन ब्रदर प्रदीप उपस्थित रहे। कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने बॉलीवुड के गीतों पर मनोरंजक डांस की प्रस्तुति दी। बैंड पर पुराने व नए गीतों की प्रस्तुति के साथ वातावरण बहुत रोमांचक हो गया। कक्षा अध्यापक व अध्यापिकाओं ने छात्रों को संबोधित किया और अपने मन के उद्गार प्रस्तुत कर उन्हें आशीर्वचन कहे। रेवरन ब्रदर आनंद ने शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मिस्टर मेरियन का खिताब विद्यालय के हेड ब्वॉय पार्थ अश्वलायन और मिस मेरियन की उपाधि अन्विता तोमर को दी गई। सेंट परसेंट इनाेसेंट का खिताब गौरी और रिद्धिमा गर्ग को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ आइकन का अवाॅर्ड विनायक, टेलीजेनिक अधिराज सिसोदिया, तेजतर्रार गौरी मित्तल को मिला। समापन पर रेवरन ब्रदर आनंद ने 2025 बैच के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न के रूप में सभी विद्यार्थियों की सामूहिक फोटो प्रदान कर अविस्मरणीय उपहार दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed