फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parents reach FIITJEE institute, fear of losing money haunts them

Meerut News: मोदीपुरम पुलिस चौकी के निकट फायरिंग, युवक के सीने में मारी गोली

Sun, 19 Jan 2025 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Parents reach FIITJEE institute, fear of losing money haunts them
पल्लव पुरम मे मुठभेड़ में गोली लगने के बाद दीपेंद्र चौहान घायल
प्रोपर्टी डीलर का आरोपियों से ब्याज के रुपयों को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन

बीच बचाव में आए ऑफिस के कर्मचारी को लगी गोली, पांच पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। मोदीपुरम पुलिस चौकी से सौ मीटर दूर रुड़की रोड पर प्रोपर्टी डीलर आदित्य चौहान से हुए विवाद में कुछ आरोपियों ने शनिवार को फायरिंग कर दी। बीच बचाव में आए प्रोपर्टी डीलर के ऑफिस में काम करने वाले दीपक के सीने में गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देकर भाग गए। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी सतनाम नागर, निशु वसूटा, दीपेंद्र चौहान, भूरा व एक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। देर रात पुलिस मुठभेड़ में दीपेंद्र घायल हो गया। दीपेंद्र और निशु को गिरफ्तार कर लिया है।
मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी दीपक पिछले कई साल से रुड़की रोड स्थित डौरली में किराए पर रहता है। वह राजमंदिर मंडप के पास प्रोपर्टी डीलर आदित्य चौहान के ऑफिस पर कार्य करता है। बताया गया है कि शनिवार को सतनाम नागर के साथ चार अन्य आरोपी कार में सवार होकर उनके कार्यालय के बाहर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। कुछ ही देर में एक व्यक्ति कुछ युवकों के साथ पहुंचा और पिस्टल से फायरिंग कर दी। आरोपियों ने लगभग चार राउंड फायर किए।
विज्ञापन

गोली दीपक को लग गई, जिस कारण वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। फायरिंग की घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने घायल को कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से दीपक को सुशीला जसवंतराय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस की तीन टीम लगाई गईं हैं। दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाकी की तलाश जारी है, जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज काम करता है आरोपी
एसपी सिटी ने बताया कि जांच में पता चला है कि सतनाम नाम का व्यक्ति ब्याज का कार्य करता है। लेनदेन को लेकर उसकी प्रोपर्टी डीलर से उसकी कहासुनी हुई। बाद में अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सतनाम ने फायरिंग की। इसी दौरान दीपक को गोली लग गई। लेनदेन के संबंध में हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था। टीम ने मौके से कारतूस के खोखे आदि बरामद किए हैं। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed