फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Parents reach FIITJEE institute, fear of losing money haunts them

Meerut News: फिटजी संस्थान पहुंचे अभिभावक, सता रहा रुपये डूबने का डर

Sun, 19 Jan 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Parents reach FIITJEE institute, fear of losing money haunts them
मेरठ----मंगल पांडे नगर फीट जी इंटीट्यूट में परिजनों का हंगामा। फीस जमा कराकर बच्चों की पढ़ाई नह
अभिभावकों को मिला आश्वासन, अधिकारी करेंगे समस्या का समाधान
विज्ञापन

छात्रों की पढ़ाई हो रही बाधित, अभिभावक जमा कर चुके हैं एडवांस फीस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अपने बच्चों को आईआईटी से पढ़ाकर इंजीनियरिंग बनाने का सपना देखने वाले अभिभावक टेंशन में आ गए हैं। क्योंकि देश के नामचीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश लिए जेईई मेन परीक्षा की तैयारी कराने वाले फिटजी संस्थान के बंद होने की अफवाह वह परेशान हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है और अभिभावक भी एडवांस फीस जमा कर चुके हैं। बड़ी संख्या में अभिभावक मंगलपांडे नगर स्थित फिटजी सेंटर पहुंचे।
स्थानीय फिटजी सेंटर में आठवीं से बारहवीं तक के 750 से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से अधिकांश बच्चों के माता-पिता कोचिंग की पूरी फीस जमा कर चुके हैं। अफवाहों की वजह से उनको अपने पैसे डूृबने का डर सता रहा है। शनिवार को मेरठ फिटजी सेंटर में अभिभावक पहुंचे और उन्होंने समस्या के समाधान की बात की। अभिभावकों को आश्वासन देते हुए फिटजी के फिजिक्स शिक्षक विपिन गाेयल ने कहा कि काॅरपोरेट से अधिकारी रविवार को आएंगे। उनसे बात करने के बाद ही समस्या का समाधान निकल पाएगा। वहीं कक्षाएं यथावत चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

फिटजी छोड़ चुके हैं कई शिक्षक
पांच महीने से प्रबंधन की ओर से वेतन न दिए जाने और भवन का किराया न मिलने की वजह से कई शिक्षकों ने त्यागपत्र सौंप दिया है। मेरठ सेंटर के हेड कुमार गौरव ने बताया कि प्रबंधन की ओर से बार-बार आश्वासन के अलावा कोई मदद न मिलने की वजह से अधिकांश फैकल्टी फिटजी छोड़कर आकाश इंस्टीट्यूट के साथ जुड़ गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed