पापा दिल्ली नहीं गए, मम्मी और अंकल ने उन्हें मार दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में नौ साल के बेटे ने अपनी आंखों के सामने अपने पिता की हत्या होते देखा। विरोध भी करता क्या करता। मां दीया ने उसे पीटकर चुप रहने को कहा था। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी दीया की छोटी बहन बेबी का पति उसका सगा देवर रणवीर है। दोनों बहनों का मायका माधवपुरम सेक्टर-1 में है। भैया दूज पर दीया अपने मायके नहीं गई थी। बेबी दोपहर 12 बजे दीया से मिलने उसके घर शिवपुरम पहुंची। बेबी तीनों बच्चों से मिली। लेकिन बहनोई बाबूराम नहीं दिखाई दिया तो उसने दीया से इस बारे में पूछा। दीया बोली कि वह दिल्ली गए हैं। बेबी नाश्ता करके वापस जाने लगी। तभी पीछे से बाबूराम का बेटा दुष्यंत दौड़कर अपनी मौसी के पास पहुंचा। दुष्यंत ने बेबी से कहा कि मौसी पापा दिल्ली नहीं गए है। उन्हें मम्मी और शिवम अंकल ने मार दिया है। यह सुनकर उसके होश उड़ गए। बेबी ने दुष्यंत से सारी बात पूछकर अपने पापा लालचंद को फोन किया। माधवपुरम से लालचंद ने शिवपुरम पहुंचकर अपने समधी को इस वारदात की जानकारी दी।
तीनों बच्चे गुमसुम थे
बेबी ने बताया कि दीया के तीनों बच्चे गुमसुम थे। उनको जानकारी थी कि पापा की मम्मी ने हत्या कर दी है। दीया ने उनको धमकी दी थी कि अगर किसी के सामने मुंह खोला तो वह उनको भी थपकी से पीटेगी। गुमसुम देखकर बेबी ने कई बार बच्चों से पूछा भी। लेकिन दीया उसको बातों में उलझा देती थी।
मेरे सामने हुई हत्या
चश्मदीद नौ साल के दुष्यंत ने पुलिस को पापा की हत्या के बारे में सारी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक दुष्यंत ने बताया कि मम्मी ने पापा के सिर पर तीन बार थपकी मारी। उसके बाद मम्मी ने पापा के हाथ पकड़ लिए और शिवम अंकल ने प्रेस की डोरी से उनका गला घोंट दिया।
दीया ने दुष्यंत को पीटा
पति का शव को बोरे में रखते समय दीया को शक हुआ कि उसके बेटे दुष्यंत ने उनको देख लिया। दरवाजा थोड़ा सा खुला हुआ था, जहां से दुष्यंत ने झांककर इसको देखा था। दीया ने दुष्यंत की पिटाई करते कहा कि किसी को मत बताना। उसके बाद दीया अपने बच्चों के पास जाकर सो गई।
पांच माह पहले बने संबंध
पुलिस के मुताबिक हत्यारोपी शिवम एक बाइक शोरूम में नौकरी करता है। पांच माह पूर्व पहले शिवम की मुलाकात दीया से हुई थी। उसके बाद शिवम का दीया के घर पर आना-जाना हो गया। इसी दौरान शिवम के दीया से अवैध संबंध हो गए। एक महीने पहले बाबूराम को पत्नी पर शक हुआ था। जिसके बाद से घर में कई बार विवाद हुआ।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/