{"_id":"6934331f09661138820ad5d2","slug":"panic-due-to-leopard-sighting-in-ramraj-khadar-meerut-news-c-29-1-mng1006-160144-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रामराज खादर में तेंदुआ दिखाई देने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रामराज खादर में तेंदुआ दिखाई देने से दहशत
विज्ञापन
रानी हरजीपुर में पिजरा लगाते वन विभाग की टीम: ग्रामीण
वन विभाग टीम की टीम तलाश में जुटी, जंगल में पिंजरा लगाने की कार्रवाई शुरू की
ग्रामीणों के साथ कांबिंग की, पैरों के नहीं मिले निशान
मीरापुर।
रामराज थाना क्षेत्र के गांव जमालपुर व महमूदपुर बांगर खादर के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से खादर क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत बनी है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम जंगल में मौके पर पहुंची। जंगल में तेंदुआ की तलाश शुरू कर दी है। वन विभाग ने जंगल में पिंजरा लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
रामराज खादर क्षेत्र के गांव जमालपुर व महमूदपुर बांगर के जंगल में कई दिनों से ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दे रहा था। इस सूचना पर शनिवार की सुबह वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ गांव महमूदपुर बांगर में पहुंचे। ग्रामीणों व किसानों के साथ जंगल का निरीक्षण किया लेकिन वहा तेंदुआ के पैरों के कोई निशान नहीं मिल पाए।
ग्रामीणों ने वन विभाग टीम से जंगल में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि तेंदुआ को तलाश किया जा रहा है। फिलहाल तेंदुआ के पैरों के निशान जंगल में नहीं मिले है। ग्रामीणों की मांग पर जंगल में तेंदुआ को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगवाए जा रहे है।
विज्ञापन
वन विभाग टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है और किसानों व ग्रामीणों को भी सावधानी बरतने के लिए कहा गया है ।