फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pandit deendayal was in favor of building a strong india

सशक्त भारत निर्माण के पक्षधर थे पंडित दीनदयाल

Sat, 26 Sep 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
pandit deendayal was in favor of building a strong india
मेरठ/मोदीपुरम। भाजपा पश्चिम क्षेत्र कार्यालय पर जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की शुक्रवार को जयंती मनाई गई। यहां भाजपा पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल बतौर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित किया। वहीं, सीसीएसयू कैंपस समेत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के भी अध्यक्ष रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत कर देश को एकात्म मानववाद विचारधारा दी। वे सशक्त भारत का निर्माण चाहते थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अखंड भारत की कल्पना की थी। उनके द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहां कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पदचिह्नों पर चलकर उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। स्वच्छ भारत से लेकर स्वस्थ भारत तक और कश्मीर क्रांति से लेकर नागरिकता क्रांति तक मोदी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिये। अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि हाल ही में लोकसभा में पारित तीनों बिल किसान हित में हैं। यहां महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिलाध्यक्ष अनुज राठी, गजेंद्र शर्मा, बिजेंद्र अग्रवाल, अभय सिंह, निमित्त जायसवाल, भंवर सिंह, अंकुर मुखिया, इंद्रपाल बजरंगी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महेश बाली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed