{"_id":"68d40dc56389056eab0c7f07","slug":"pandeshwar-temple-included-in-vandan-yojana-government-asked-for-dpr-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103765-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वंदन योजना में शामिल हुआ पांडेश्वर मंदिर, शासन ने मांगी डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वंदन योजना में शामिल हुआ पांडेश्वर मंदिर, शासन ने मांगी डीपीआर
विज्ञापन
सुधा खटीक चेयरपर्सन हस्तिनापुर
रविंद्र चौहान
हस्तिनापुर (मेरठ)। ऐतिहासिक नगरी में स्थित महाभारत कालीन प्राचीन स्थलों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक द्वारा किए गए प्रयास अब पूरे होते नजर आ रहे हैं। इनके आग्रह पर शासन ने जिलाधिकारी के माध्यम से वंदन योजना के अंतर्गत प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर की डीपीआर मांगी है।
नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने 28 अप्रैल को सरकार के नगर विकास, शहरी समग्र विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र भेजकर हस्तिनापुर के पौराणिक स्थलों के बारे में अवगत कराया गया था। लंबे समय से अनदेखी के कारण अपनी पहचान खो रही ऐतिहासिक नगरी के प्राचीन स्थलों को बचाने और उनके जीर्णोद्धार के लिए नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने शासन को भेजे गए पत्र में लिखा था कि हस्तिनापुर प्राचीन ऐतिहासिक एवं प्रमुख पर्यटन स्थल है।
6 फरवरी 1949 को चंडीगढ़ के साथ ही हस्तिनापुर की आधारशिला तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा एक ही दिन में रखी गई थी। परंतु पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा हस्तिनापुर की उपेक्षा के कारण नगर का आज तक अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। हस्तिनापुर प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल होने के कारण आसपास तथा देश-विदेश से सैकड़ों पर्यटक सैलानी प्रतिदिन प्राचीन एवं महाभारतकालीन पांडेश्वर मंदिर के दर्शन करने आते हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर आसपास के क्षेत्रों से लाखों शिवभक्त पांडेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
प्रमुख ऐतिहासिक स्थल होते हुए भी पांडेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण अपेक्षित रूप से नहीं हो पाया है। इस कारण पर्यटकों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यहां प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर और कर्ण मंदिर आस्था का केंद्र हैं, जिन्हें वंदन योजना में शामिल कर जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कराया जाए। चेयरपर्सन सुधा खटीक के पत्र के बाद शासन ने जिला अधिकारी के माध्यम से नगर पंचायत से प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर की डीपीआर मांगी है। इसके बाद बजट आवंटित होगा और पांडेश्वर मंदिर का रंग रूप बदला नजर आएगा। (संवाद)
सभी प्राचीन स्थलों का होगा जीर्णोद्धार
हस्तिनापुर में प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर की शासन की ओर से डीपीआर मांगी गई है। बजट मिलते ही यह पौराणिक स्थल भव्य रूप में नजर आएगा। -सुधा खटीक
चेयरपर्सन, नगर पंचायत, हस्तिनापुर