{"_id":"6aaaa1e86395490b73041fad","slug":"panchvati-cricket-academy-won-the-match-by-five-wickets-meerut-news-c-72-1-mct1009-159500-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट से मैच जीता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट मैदान पर चल रहे दूसरे अचीवर्स कप अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और ग्लोरी क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने पांच विकेट से जीत हासिल की।
ग्लोरी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 ओवर में 10 विकेट पर 62 रन बनाए। इसमें वेदांत और विराट ने 9-9 रन बनाए। पंचवटी एकेडमी की गेंदबाज नव्या ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार विकेट चटकाए और लविश ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 13.1 ओवर में पांच विकेट खोकर 63 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें हर्ष राणा ने नाबाद 23 रन की पारी खेली। नव्या ने 12 रन बनाए। ग्लोरी एकेडमी के गेंदबाज दिवाकर सैनी दो व वंश ने एक विकेट लिया। पंचवटी एकेडमी की टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच नव्या और फाइटर ऑफ द मैच दिवाकर सैनी को चुना गया। इस मौके पर अंकित उज्जवल व कोच उमेश वर्मा ने बच्चों को सम्मानित किया।