फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat of Bahra Rajput farmers regarding Ganga Expressway

गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर बाहरा राजपूत के किसानों की पंचायत

Sun, 06 Sep 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Panchayat of Bahra Rajput farmers regarding Ganga Expressway
-सांसद राजेंद्र अग्रवाल व विजयपाल तोमर से मिलेगा किसानों का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। गांव नंगला कबूलपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे को लेकर शनिवार को बाहरा राजपूत के किसानों की बैठक हुई। पंचायत की अध्यक्षता बुजुर्ग किसान भीम सिंह ने की संचालन अरविंद तोमर भाजपा मण्डल महामंत्री ने की।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि हाजीपुर से शुरू होने वाला एलाइनमेंट का विरोध क्यों हो रहा है, जबकि यह किसानों के लिए फायदेमंद रहेगा। पंचायत में जिला पंचायत सदस्य प्रधान सतपाल तोमर ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर किसी भी जनप्रतिनिधि को पक्ष नहीं लेना चाहिए, सभी बीजेपी के सदस्य समर्थक हैं। हाजीपुुर से शुरू होने वाला एलाइनमेंट यदि क्षेत्र में आ रहा है तो उसका विरोध नहीं होना चाहिए। दिग्विजय सिंह जिठौली ने कहा कि आंदोलन अपने हक के लिए किसान लड़ रहे हैं, भाजपा के खिलाफ नहीं है। किसान अपनी मांग को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रखेंग। इस क्षेत्र से गंगा एक्सप्रेस-वे जाने से सरकार को भी लाभ होगा, क्योंकि इस का सर्किल रेट दूसरे भागों से कम है और मार्ग की लंबाई भी कम होगी। भाजपा सिसौली मंडल अध्यक्ष योगेंद्र तोमर ने दोनों सांसद राजेंद्र अग्रवाल एवं विजयपाल सिंह तोमर से भी वार्ता की और किसानों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता का समय तय कराया।
विज्ञापन

इस दौरान पवनेश तोमर, लोकेश तोमर, अरविंद तोमर, ओमपाल सिंह, डा. नरेंद्र, मोहित, भारत भूषण सिसौली, देशपाल, रिक्की, बबलू, नानक सिंह, आदि के साथ बडी संख्या में पहली बार किसानों के साथ युवा वर्ग भी शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed