फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat imposes two lakh penalty on accused party after the statue of Hanuman ji broke

यूपी: हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने पर पंचायत ने लगाया दो लाख का जुर्माना

Fri, 19 Jul 2019 12:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Jul 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Panchayat imposes two lakh penalty on accused party after the statue of Hanuman ji broke
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : डेमो

अराजक तत्वों ने गांव झाड़वन में बुधवार देर शाम हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर दी। इससे गांव में तनाव पैदा हो गया। सूचना के बाद एसओ और सीओ भारी पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए दोनों वर्ग के 10-10 लोगों की पंचायत की। इसमें आरोपी पक्ष पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मामला यूपी के सहारनपुर जनपद का है।

विज्ञापन


बताया गया कि इस राशि से नई मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में कोई भी इस तरह गांव का माहौल खराब करने की कोशिश न करे। इसके बाद पुलिस को लिखित में कोई भी कार्रवाई न करने के लिए समझौता पत्र दिया गया। 
विज्ञापन


तीतरो थाने के गांव झाड़वन में गांव के बीच में हनुमान मंदिर स्थित है। बुधवार देर शाम मंदिर में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे तो हनुमान जी की मूर्ति खंडित मिली। इसके बाद पूरे गांव में यह खबर फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में तनाव की सूचना मिलते ही सीओ रामशरण भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मूर्ति खंडित करने का आरोप दूसरे वर्ग के कुछ युवकों पर लगाया गया। इसके बाद सीओ ने दोनो वर्गों के दस-दस लोगों को बुलाकर उनके साथ घंटों वार्ता की।

दोनों पक्षों की पंचायत में तय किया गया कि घटना के जुर्माने और मंदिर में नई मूर्ति की स्थापना के लिए आरोपी पक्ष दो लाख रुपये देगा। यह राशि 20 जुलाई तक पंचों को देने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही तय किया गया कि भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं की जाएगी, जिससे गांव का माहौल खराब हो। दोनों पक्षों की पंचायत में सीओ रामशरण, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रधान सादिक, पूर्व प्रधान मुस्तकीम, मदन वर्मा, प्रेम सिंह, हाकम अली, बाबर अली आदि शामिल थे। 

उधर, थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने मूर्ति खंडित कर दी थी। दोनों वर्ग के लोगों ने गांव की शांति और भाईचारे के लिए रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने का फैसला लिया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात की गई है। फिर भी यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed