फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   panchayat chunav meerut

सपा में अध्यक्ष पद की ‘जंग’ शुरू

Wed, 04 Nov 2015 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ Updated Wed, 04 Nov 2015 02:42 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav meerut
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा में ही गुटबाजी के बीच लामबंदी तेज हो गयी है। मंगलवार को अतुल प्रधान पत्नी सीमा प्रधान के साथ निर्वाचन प्रमाणपत्र लेने पहुंचे तो उनके साथ एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल की मौजूदगी इस लामबंदी की कहानी को साफ बयान कर रही थी।
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव में सपा से तीन प्रमुख दावेदार मैदान में उतरे थे। इनमें एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल के भतीजे अजय अग्रवाल को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। डॉ. सरोजिनी के खाते से अजय अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष पद के मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। अजय अग्रवाल की हार के बाद सपा में शाहिद मंजूर के बेटे नवाजिश और अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान ही दावेदार रह गए।
विज्ञापन


वहीं, भतीजे की हार के बाद डॉ. सरोजिनी एक नए रोल में नजर आ रही हैं। डॉ. सरोजनी अग्रवाल सहित कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर विरोधी अन्य नेता एक पाले में इकट्ठा होते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को सीमा प्रधान जब प्रमाणपत्र लेने कलेक्ट्रेट पहुंचीं तो उनके साथ अतुल प्रधान के साथ डॉ. सरोजनी अग्रवाल विशेष रुप से मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि गोपनीय रूप से विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, विधायक गुलाम मोहम्मद सहित दर्जा प्राप्त मंत्री भी अतुल के पक्ष में कहीं न कहीं लामबंद हो रहे हैं। हालांकि खुलकर कोई कुछ नहीं बोल रहा है और सभी यह कह रहे हैं कि पार्टी नेतृत्व का फैसला मंजूर होगा।

वहीं अतुल के पक्ष में यह लामबंदी लखनऊ में भी की जा रही है। अतुल प्रधान स्वयं दिल्ली में हाजिरी लगा आए हैं। इसके अलावा लखनऊ से भी उनके तार लगातार जुड़े हैं। अतुल प्रधान गुट का तर्क है कि जिला पंचायत में गुर्जर बिरादरी से दस सदस्य जीतकर आए हैं, जिनमें से कम से कम आठ सदस्यों का समर्थन सीधे उन्हें मिल रहा है। वहीं कैबिनेट मंत्री गुट का मानना है कि मंत्री शाहिद मंजूर पार्टी के कद्दावर नेता हैं और उनका परिवार पुराना समाजवादी है। ऐसे में पार्टी का समर्थन उन्हें मिलेगा और नवाजिश का दावा अध्यक्ष पद के लिए मजबूत है।


वहीं एमएलसी डॉ. सरोजिनी का कहना है कि उनके साथ जाने का कुछ अलग मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। अतुल प्रधान ने उनसे साथ चलने के लिए कहा था। पार्टी जिसे प्रत्याशी घोषित करेगी, उसका समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed