{"_id":"956ad823284fe8d57d0e4db1d2fcd5a4","slug":"panchayat-chunav-meerut-hindi-news-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नतीजे की तैयारी, आज 12 कॉलेजो में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नतीजे की तैयारी, आज 12 कॉलेजो में होगी मतगणना
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 01 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र के महोत्सव में जनता ने किसे स्वीकारा और किसे नकारा, इसका फैसला आज (रविवार) हो जाएगा। जिला पंचायत सदस्य की 34 और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 852 सीटों के लिए सुबह ठीक आठ बजे से कड़ी सुरक्षा में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। शनिवार देर रात तक पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। उधर, यह रात प्रत्याशियों के इंतजार में ही कटी।
विज्ञापन
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए चार चरणों में हुए चुनाव की मतगणना रविवार को होगी। डीएम पंकज यादव ने बताया कि मतगणना स्थलों पर जितने एआरओ हैं, उतने ही कक्ष बनाकर मतों की गिनती होगी। एक एआरओ दो टेबल लगाएंगे। हर टेबल पर एक पर्यवेक्षक और चार मतगणना कर्मी रहेंगे। रोहटा ब्लॉक में 6, जानी में 7, मेरठ में 4, खरखौदा में 6, माछरा में 8, रजपुरा में 9, परीक्षितगढ़ में 8, मवाना में 6, हस्तिनापुर में 6, दौराला में 7, सरधना में 7 और सरूरपुर खुर्द में 8 एआरओ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
10 बजे से आने लगेंगे नतीजे
क्षेत्र पंचायत सदस्य के नतीजे सुबह 10 बजे से ही आने शुरू हो जाएंगे। शाम तक काफी नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे। जिला पंचायत सदस्य के परिणाम देर से आने शुरू होंगे। माना जा रहा है कि चार बजे के बाद ही इसके नतीजे स्पष्ट होंगे। हालांकि, काफी परिणाम रविवार देर शाम तक आ जाएंगे, लेकिन सोमवार को भी मतगणना की तैयारी इसी तरह से रहेगी।
विज्ञापन
संवेदनशील केंद्रों पर नजर
मतदान के हिसाब से संवेदनशील मतगणना केंद्रों पर खास निगाह रहेगी। माछरा, परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर और दौराला ब्लॉक के केन्द्रों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इन पर आला अफसरों की भी नजर रहेगी। खासतौर पर मतगणना के बाद आसपास के क्षेत्रों में निगाह रखनी होगी। विजेता प्रत्याशियों को सुरक्षा में घर तक भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है।