फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchayat Chunav 2021: One candidate of BJP and two of RLD party have rebel in Meerut

पंचायत चुनाव 2021: भाजपा समेत सभी पार्टियों में गहराया भितरघात का डर, रालोद में दो प्रत्याशी हुए बागी

Fri, 16 Apr 2021 05:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, अनुज मित्तल, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, अनुज मित्तल, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Apr 2021 05:50 PM IST
सार

पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी दलों में बगावत और भितरघात का डर गहराने लगा है।

विज्ञापन
Panchayat Chunav 2021: One candidate of BJP and two of RLD party have rebel in Meerut
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को नामांकन का कार्य पूरा हो गया। मेरठ में सभी दल चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर मैदान में हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बगावत और भितरघात का डर गहराने लगा है। भाजपा में एक और रालोद में दो बागी प्रत्याशी सामने आ गए। 

विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव को सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव से पहले का ट्रायल मानकर चल रही हैं। भाजपा ने सभी 33 वार्ड में प्रत्याशी उतारे हैं। सपा ने 23, रालोद ने 21, बसपा ने 31, कांग्रेस ने 27 और आसपा ने 24 वार्ड में प्रत्याशी उतारे हैं। प्रत्याशियों की संख्या देखें तो बसपा और भाजपा के सबसे अधिक हैं। अन्य दल सभी वार्डों में प्रत्याशी तक नहीं उतार पाए।  
विज्ञापन


भाजपा ने वार्ड 32 से लगातार दूसरी बार रोहताश पहलवान को प्रत्याशी बनाया है, जबकि इस वार्ड से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह भी टिकट मांग रहे थे। क्योंकि कुलविंदर का वार्ड 01 इस बार आरक्षित हो गया। पार्टी ने जब उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया तो उन्होंने अपने भाई परविंदर सिंह का वार्ड 32 से पर्चा दाखिल करा दिया। परविंदर के पर्चा भरने के बाद इस वार्ड में भाजपा का गणित जहां गड़बड़ा गया है, वहीं चुनाव में संवेदनशीलता भी बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे ही हालात रालोद में पैदा हो गए हैं। रालोद नेताओं ने कुछ दिन पूर्व ही सपना हुड्डा के भाजपा छोड़कर रालोद में आने का दावा किया था। सपना वार्ड 13 से दावेदारी कर रही थीं। रालोद ने इस वार्ड से अनिकेत भारद्वाज को प्रत्याशी बना दिया।
 
गुरुवार को सपना ने वार्ड 13 से निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया। चर्चा है कि इस वार्ड में भी रालोद और भाजपा के सामने मुश्किल खड़ी हो सकती हैं। रालोद में दूसरे बागी के रूप में सोहनवीर आए हैं। उन्होंने वार्ड 18 से पर्चा दाखिल किया है। इस वार्ड से पार्टी संदीप चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। 


यह भी पढ़ें: भाजपा पार्षद की हत्या के मामले में उठ रहे ये बड़े सवाल, जल्द खुलेगा असली राज, कॉलोनी में छाया मातम, देखें तस्वीरें

बसपा ने उतारे ज्यादातर नए प्रत्याशी 
गुटबाजी के बीच सपा में प्रत्याशी चयन में काफी गहमागहमी हुई। यही कारण रहा कि सपा जिला इकाई को 10 वार्ड खाली छोड़ने पड़े। जिन वार्ड में सपा ने प्रत्याशी खड़े किए हैं, वहां पर भी गुटबाजी के चलते भितरघात का खतरा मंडरा रहा है। बसपा ने 31 वार्ड में प्रत्याशी घोषित किए हैं। अधिकांश सीटों पर नए लोगों को इस बार अहमियत दी है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता इससे नाराज नजर आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस कारण बसपा को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आसपा पहली बार चुनाव मैदान में है। आसपा के प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें: भाजपा पार्षद की हत्या का मामला: खुला ये बड़ा राज, महिला डॉक्टर से मोहब्बत करता था मिंटू और...

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed