फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchavati Cricket Academy won the match by 180 runs

Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने 180 रन से मैच जीता

Thu, 25 Dec 2025 08:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Panchavati Cricket Academy won the match by 180 runs
मेरठ। घाट रोड स्थित पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में बृहस्पतिवार को अंडर-14 वर्ग में पंचवटी और टर्फ टेक क्रिकेट एकेडमी केे बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी एकेडमी ने 180 रन से मैच जीता। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में छह विकेट खोकर 335 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसमें नव्या ने शानदार 105 रन की शतकीय पारी खेली। हर्ष राणा ने 51 और भारत ने भी 55 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अनंत दो व सैम, सार्थक, आर्यन ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्फ टेक क्रिकेट एकेडमी की टीम 26.3 ओवर में मात्र 155 रन पर सिमट गई। इसमें आर्यन ढाका ने 53 व सैम ने 41 रन बनाए। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से युवि ने 4, रितिक ने तीन विकेट लिए। नव्या को कोच उमेश कुमार ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed