फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pakistani ISI Agent Arrested From Meerut sent to jail, many big revelations made during interrogation

Meerut: ISI के लिए जासूसी करने के आरोपी को भेजा जेल, पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे

Tue, 06 Feb 2024 12:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Feb 2024 12:34 PM IST
सार

आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोपी सुरक्षा सहायक सत्येंद्र सिवाल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी की रिमांड की मांग पर आज सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Pakistani ISI Agent Arrested From Meerut sent to jail, many big revelations made during interrogation
आरोपी सत्येंद्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोपी सुरक्षा सहायक सत्येंद्र सिवाल को एटीएस के विशेष न्यायाधीश विवेकानंद शरण त्रिपाठी ने सात फरवरी तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं, आरोपी को पुलिस रिमांड पर दिए जाने की मांग वाली अर्जी पर कोर्ट आज सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन


एटीएस की ओर से आरोपी को दस दिन की पुलिस रिमांड पर देने की मांग वाली अर्जी देकर सरकारी वकील एमके सिंह ने कहा कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उसके साथियों के बारे में पता करना है। आरोपी का संबंध किन-किन हैंडलर्स से था तथा उसके द्वारा किसके जरिए कितनी रकम प्राप्त की गई, इस बारे में भी जानकारी करनी है।

विज्ञापन

कोर्ट में सरकारी वकील एमके सिंह बताया कि आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। वह भारतीय विदेश मंत्रालय में कार्यरत था तथा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को गुप्त सूचनाएं भेज रहा था। आरोपी आईएसआई हैंडलर्स के ग्रुप में शामिल होकर देशविरोधी कामों में लिप्त था। यह भी बताया गया कि इस दौरान वह पैसों के लालच में भारतीय दूतावास, रक्षा व विदेश मंत्रालय तथा भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों की गतिविधियों के बारे में सूचनाएं दे रहा था। 
 

भारतीय बताकर हनी ट्रैप में सतेंद्र को फंसाया था 
मास्को स्थित भारतीय दूतावास में सुरक्षा सहायक सतेंद्र सिवाल को आईएसआई महिला एजेंट ने खुद को भारतीय बताकर हनी ट्रैप में फंसाया था। महिला ने सतेंद्र को बताया था कि वो आजकल कनाडा में रहती है। उसके पिता का वहां बिजनेस है। लंबे समय तक सतेंद्र को महिला के बारे में शक ही नहीं हुआ कि जो महिला उससे मोहब्बत की बातें कर रही है, वो दरअसल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एजेंट है। 

हापुड़ के शाह महीउद्ददीनपुर उर्फ श्यामपुर गांव निवासी सतेंद्र सिवाल विदेश मंत्रालय में मल्टी टास्किंग स्टाफ के तौर पर काम करता था। ऐसे में आईएसआई महिला एजेंट ने फेसबुक पर पूजा नाम से प्रोफाइल बनाकर उससे दोस्ती की बातें करनी शुरू की। उसने सतेंद्र को बताया कि वह भारत की रहने वाली है, लेकिन आजकल वो कनाडा में रहती है। उसने सतेंद्र को बताया कि उसे पिता कनाडा में ही बड़े बिजनेसमैन हैं। सतेंद्र उसकी बातों में फंसता चला गया। 
विज्ञापन

शुरुआत में उसने सतेंद्र को बताया कि उसे अपने एक प्रोजेक्ट के लिए भारतीय विदेश मंत्रालय और सेना की कुछ जानकारियां चाहिए। सतेंद्र हनी ट्रैप में फंसकर अपने मंत्रालय के अलावा दूसरी वो जानकारियां भी देने लगा जो उसके कार्यक्षेत्र में नहीं थीं। एटीएस सूत्रों की मानें तो आखिरी तक भी सतेंद्र को इस बात का आभास नहीं हुआ कि जिस महिला पूजा से वह बात कर रहा है वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की हैंडलर है। 

बैंक अकाउंट की चल रही जांच
सतेंद्र के बैंक अकाउंट की एटीएस जांच में जुटी है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई कि उसके अकाउंट में कितनी रकम आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed