{"_id":"681fc01c815bff65cc0fc158","slug":"paid-tribute-to-the-martyrs-meerut-news-c-40-1-smrt1041-108722-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
- विभिन्न स्कूल, कॉलेज और विभिन्न संगठनों ने क्रांति दिवस पर कार्यक्रम किए आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। क्रांति दिवस पर स्कूल कॉलेजों, विभिन्न संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। नगर पालिका के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अमर शहीद मातादीन वाल्मीकि, कोतवाल धन सिंह गुर्जर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपेंद्र सुधा वाल्मीकि ने विचार रखते हुए कहा कि मातादीन वाल्मीकि जिस सम्मान के हकदार थे, उनको आज तक नहीं मिला। कार्यक्रम में पीएम मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की गई कि शहीद हवलदार मातादीन की चौक व शहीद स्मारक पर मूर्ति स्थापित कराई जाए। किसी विद्यालय का नाम मातादीन वाल्मीकि के नाम पर हो। संचालन चंद्रशेखर आजाद ने किया।
एएस इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने अमर शहीदों को सलामी दी। भाषण प्रतियोगिता में अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डाॅ. मेघराज सिंह ने बताया कि हमें अमर शहीदों के त्याग को कभी भूलना नहीं चाहिए।
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. नानक सिंह ने क्रांति दिवस का महत्व बताया। छात्र/छात्राओं ने भाषण, कविता व गीतों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। क्रांति दिवस पर पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
सर्वोत्तम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रबंधक सोनू यादव ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर, शहीद मंगल पांडे, शहीद माता दीन वाल्मीकि को नमन किया।
आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जोश भर देने वाले कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में मुस्कान, शुमैला, आयशा, सानिया, आशी, माही, अरीबा, जोया, सलेहा, माही, छाया, राधिका, छवि, आरजू आदि छात्राओं ने भाग लिया। निधि, वैष्णवी, मानसी, उमंग, विशाखा आदि छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य आशा भारती ने छात्र-छात्राओं को जानकारी दी।
नवजीवन किसान डिग्री कॉलेज में अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक पुष्प अर्पित किए गए। पूर्व छात्रसंघ महामंत्री अंकित अधाना के नेतृत्व में दर्जनों छात्रों ने कॉलेज परिसर में स्थित कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। कोतवाल धन सिंह गुर्जर को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी की। जिससे उनके अद्वितीय बलिदान और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर उचित सम्मान मिल सके। इस दौरान पूर्व महामंत्री अंकित अधाना, विनय भड़ाना, अविरल नागर, उमंग धामा, संकेत पायल अंश, अनिरुद्ध करहाना, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।