फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   PAC jawan killed female relativeHeld hostage, later ran and beat him

पीएसी के जवान ने महिला रिश्तेेदार को

Mon, 22 Aug 2022 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
PAC jawan killed female relativeHeld hostage, later ran and beat him
पीएसी के जवान ने महिला रिश्तेेदार को
विज्ञापन

बंधक बनाया, बाद में दौड़ाकर भी पीटा
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रविवार देर शाम पीएसी के एक जवान ने उधार के पैसे मांगने पर महिला रिश्तेदार को बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद जवान ने कॉलोनी में महिला को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। महिला किसी तरह जान बचाकर वहां से निकली और थाने पहुंचकर तहरीर दी।

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में यह जवान रहता है। इन दिनों उसकी तैनाती सहारनपुर में है। रविवार को हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी निवासी जवान की महिला रिश्तेदार गीता पहुंची। गीता ने अपने उधार दिए तीन लाख रुपये मांगे। आरोप है कि जवान ने उसके साथ अभद्रता की और फिर उसे बंधक बना लिया। उसे पीटा किया। किसी तरह बंधन मुक्त होकर भागने का प्रयास किया तो उसे कॉलोनी में दौड़ाते हुए भी पीटा गया। बाद में महिला का शोर सुनकर कॉलोनी के लोग इकट्ठा हुए तो भी वह मारपीट करता रहा। काफी प्रयास के बाद महिला ने वहां से भागकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी जवान वहां से भाग निकला। पीड़िता ने थाने पहुंचकर जवान के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed