{"_id":"5f5fb9af5abce22e2d636a36","slug":"pac-constable-and-his-maternal-father-died-in-an-accident-in-on-delhi-saharanpur-highway-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हादसे में बाइक सवार पीएसी के सिपाही व नाना की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर हादसे में बाइक सवार पीएसी के सिपाही व नाना की मौत
Tue, 15 Sep 2020 12:12 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 15 Sep 2020 12:12 AM IST
सार
- जिवाना से बाइक पर सवार होकर गाजियाबाद के लोनी जा रहे थे
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रीवर पार्क के नजदीक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार नाना-धेवते की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर जिवाना गांव से गाजियाबाद जा रहे थे। मृतक धेवता पीएसी मुरादाबाद में सिपाही के पद पर तैनात था। पुलिस जांच में जुटी है।
फैजपुर निनाना गांव निवासी अनुज धनकड़ (30) मुरादाबाद पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात था। उसका परिवार गाजियाबाद के लोनी में रहता है। सोमवार को जिवाना गांव से वह अपने नाना जयपाल सिंह (72) को बाइक पर लेकर लोनी जा रहा था।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर रात करीब दस बजे किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नाना धेवते की मौके पर ही मौत हो गई। हाइवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
बागपत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पीडि़त परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे से फैजपुर निनाना और जिवाना गांव में गम का माहौल बन गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।