{"_id":"5a39793e4f1c1b001c8b9e87","slug":"paari-aur-57-run-se-shaandaar-jeet","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारी और 57 रन से यूपी की शानदार जीत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारी और 57 रन से यूपी की शानदार जीत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत यूपी टीम ने कूच बिहार ट्रॉफी का मुकाबला तीसरे दिन ही जीत लिया। भामाशाह पार्क में जम्मू कश्मीर की टीम को पारी और 57 रनों से करारी हार मिली। यूपी की ओर से मेरठ के समीर ने शतक लगाया, वहीं चार बल्लेबाजों ने अर्द्धशतक जड़े। गेंदबाजी मेें कृतज्ञ सिंह और अक्षय सैन ने चार-चार विकेट लेकर मेहमानों को दूसरी पारी में मात्र 116 पर समेट दिया। यूपी ने पहली पारी में जम्मू के 281 रनों के जवाब में 454 रन बनाए थे।
बीसीसीआई की ओर से आयोजित कूच बिहार ट्रॉफी के मुकाबले में यूपी के कप्तान आर्यन शर्मा ने पहले दिन टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया था। विशेषज्ञों ने कप्तान के फैसले को गलत बताया। जम्मू की सधी शुरुआत के कारण विशेषज्ञ ऐसा मान रहे थे। लेकिन कप्तान आर्यन की रणनीति काम आई। कप्तान का एक पारी से जीतने का दावा सही साबित हुआ। जम्मू के गेंदबाज जावीद अहमद ने यूपी के पांच बल्लेबाजों को आउट किया।
यूपी की बल्लेबाजी हिट
यूपी के बल्लेबाज के समीर चौधरी ने शानदार शतक जड़ा। कप्तान आर्यन शर्मा, कृतज्ञ, अभिषेक पांडे और मोहित जांगड़ा ने अर्द्घशतक लगाए। अभिशेक पांडे ने 49 बॉल में 61 रन बनाए। मोहित जांगड़ा ने 83 बॉल पर 81 रनों की पारी खेली। मंगलवार को तीसरे दिन यूपी की पारी के बाद दूसरी पारी में खेलने उतरी जम्मू कश्मीर की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली पारी में शतक लगाने वाले जियाद मैगरे को शून्य पर विकास सिंह ने कैच आउट कराया। इसके बाद मेहमानों के विकेटों की झड़ी लग गई। 60 रन के स्कोर पर जम्मू कश्मीर के तीन विकेट गिर गये। बाद में चार खिलाड़ी शून्य पर आउट हो गए। जम्मू की टीम दूसरी पारी में 116 रन ही बना सकी। यूपी के गेंदबाज कृतज्ञ सिंह और अक्षय सैन ने चार-चार विकेट लिए। विकास सिंह को एक विकेट मिला। ऑल राउंडर कृतज्ञ ने दोनों पारियों में पांच विकेट लिए, जबकि बल्लेबाजी में अर्द्घशतक भी लगाया। गेंदबाज अक्षय सेन ने दोनों पारियों में आठ विकेट झटके। विकास सिंह ने तीन विकेट लिये।
विज्ञापन
लोकल खिलाड़ियों का रहा जलवा
मैच में मेरठ के चार खिलाड़ी खेले। होम ग्राउंड होने के कारण इनका खेलना अहम माना जा रहा था। खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं को निराश भी नहीं किया। समीर चौधरी ने ऐसे समय पर शतक लगाया जब टीम मुश्किल में थी। समीर के अलावा विकास सिंह ने दूसरी पारी में जम्मू के मैगरे को शून्य पर आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। शांतनु और प्रियम गर्ग ने मैच में अच्छी फिल्डिंग की।
ये रहे मौजूद
यूपीसीए सचिव युद्धवीर सिंह, भारतीय टीम के गेंदबाज भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह, करण के पिता विनोद शर्मा, युपीसीए पिच कमेटी सदस्य राकेश गोयल, एमडीसीए ज्वाइंट सेक्रेटरी स्पोर्ट्स संजय रस्तोगी, कोच शाहिद अली, तनकीब अख्तर मौजूद रहे।