फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   paara hua kum, umas ne dikhaaya dum

पारा हुआ कम, उमस ने दिखाया दम  

Sat, 28 Apr 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
paara  hua kum, umas ne dikhaaya dum
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आसमान पर आंशिक बादल और हवाओं के बीच दिन का तापमान 3.5 डिग्री गिर गया। दिन में तापमान तो कम रहा, लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 48 घंटे में गर्मी और बढे़गी।  
विज्ञापन

मौसम में बदलाव दिखाई दे रहा है, कभी दिन तो कभी रात का तापमान बढ़ता जा रहा है। तापमान बढ़ता हुआ 41 डिग्री के पास पहुंच गया था। शुक्रवार को आसमान पर आंशिक बादल दिखे और हवाएं भी चली। इसके चलते दिन का तापमान तो गिर गया, लेकिन उमस बढ़ गई। वहीं, रात का तापमान फिर से 23 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 58 और न्यूनतम 36 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3.5 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि रात के तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि शनिवार को भी मौसम ऐसे ही बदला हुआ दिखाई देगा। इसके बाद रविवार से मौसम के साफ होने की संभावना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed