फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Oxygen generation plant not installed in medical

मेडिकल में नहीं लगे ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट

Fri, 27 Aug 2021 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
Oxygen generation plant not installed in medical
मेडिकल में नहीं लगे ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट
विज्ञापन

मेरठ। संभावित तीसरी लहर से निपटने की ये कैसी तैयारी है? मेडिकल कॉलेज में अभी तक ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट नहीं लगे हैं। करीब एक माह पहले जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे कि सात अगस्त 2021 तक इन्हें शुरू कर दिया जाए। मेडिकल कॉलेज में इनका सेटअप भी तैयार कर दिया गया है, मगर अभी तक जेनरेशन प्लांट आए ही नहीं हैं।
मेडिकल कॉलेज में जो तीन ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाए जाने हैं, उनमें से दो 1000 एलपीएम क्षमता के हैं है और तीसरा 960 एलपीएम क्षमता का है। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि दो प्लांट मनोचिकित्सा विभाग और एक सुपर स्पेशयलिटी ब्लॉक के पास लगना है। तीनों के सेटअप तैयार कर दिए गए हैं। ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट बंगलूरू से आने हैं, जो अभी तक नहीं आए हैं। एक प्लांट के बृहस्पतिवार रात तक आने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि देरी की वजह यह है कि एक ही कंपनी से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लेने हैं। निजी अस्पताल बड़ी संख्या में प्लांट लगवा रहे हैं, इसलिए उपलब्धता की कमी है, जिस कारण देर हो रही है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाए गए प्लांट
सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला, मवाना, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ व किठौर अस्पताल के ऑक्सीजन जनरेशनन प्लांट क्रियाशील हो गए हैं, अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, पीएल शर्मा जिला अस्पताल व कैंट अस्पताल बेगमपुल में भी ऑक्सीजन जनरेशनन प्लांट लगाए जा रहे हैं, जिस पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed