फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   owner of Anand Hospital Hariom death in Meerut of Uttar Pradesh

आनंद अस्पताल के मालिक हरिओम आनंद की मौत, 400 करोड़ रुपए के लेनदेन को लेकर थे तनाव में, सुसाइड नोट में लिखी आपबीती

Sat, 27 Jun 2020 05:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Jun 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
owner of Anand Hospital Hariom death in Meerut of Uttar Pradesh
हरिओम आनंद ने अस्पताल में तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला

आनंद अस्पताल के मालिक हरिओम आनंद की शनिवार को मौत हो गई है। आनंद अस्पताल के मैनेजर मनीष पंडित ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने आत्महत्या से इनकार किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।

विज्ञापन


बताया गया कि वह 1:30 बजे से आनंद हॉस्पिटल में भर्ती थे। जैसे ही उनकी मौत होने की जानकारी अस्पताल के स्टाफ को पता चली तो हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: UP Board Result 2020: ये हैं पश्चिमी यूपी में छह जिलों के टॉपर्स, रिया और अनुराग ने किया प्रदेश टॉप
विज्ञापन


आनंद हॉस्पिटल के मालिक हरिओम आनंद दो साल से डिप्रेशन में थे। करोड़ों रुपए के लेनदेन के विवाद को लेकर पहले भी हरिओम आनंद ने दो बार खुदकुशी करने का प्रयास किया था। बताया है कि हरिओम ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें अपनी आपबीती लिखी है।  हरिओम आनंद पर करोड़ों रुपया का कर्जा होने की बात सामने आई हैं। देनदारी को लेकर शास्त्री नगर उनके घर पर कई बार बखेड़ा भी हुआ। करीब एक साल हरि ओम आनंद ने छत से कूदकर जान देने का प्रयास भी किया था। जिसमें उनको फैक्चर भी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवाई के पैसे न देने पर समीम नाम के व्यक्ति ने भी काफी हंगामा किया था। हरिओम की बेटी से समीम की नोकझोंक भी हुई थी।  2016 में नोटबंदी 2018 में जीएसटी और 2020 में लॉकडाउन में हरिओम का व्यापार पूरी तरह से चौपट होना बताया गया। देनदारी लगातार बढ़ती जा रही थी। जिसके चलते वह काफी डिप्रेशन में चल रहे थे।


चर्चा है कि करीब 400 करोड़ रुपए की देनदारी को लेकर हरिओम आनंद तनाव में थे। अब करोड़ों रुपया की देनदारी लगातार बढ़ती जा रही थी। इसको देखते हुए परिवार में भी तनातनी थी।   पत्नी बेटे और बेटी का रो रो-रोकर बुरा हाल  हरिओम आनंद ने सल्फास खा लिया है और वह  हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

इसकी जानकारी लगते ही उनकी दोनों बेटियां मानसी व हिमानी आनंद भी अस्पताल में पहुंच गई है। उनका एक बेटा गौतम आनंद है। अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। हरिओम की पत्नी मीना, दोनों बेटियों और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed