फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   outrage in Janikhurd after anti-social elements vandalized the idol of Lord Parshuram

Meerut: जानीखुर्द में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने खंडित की भगवान परशुराम की मूर्ति, आक्रोश

Tue, 11 Apr 2023 01:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 11 Apr 2023 01:01 PM IST
सार

मेरठ के जानीखुर्द गांव बहरामपुर मोरना में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। यहां भगवान परशुराम की मूर्ति को आसामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोश जताया।

विज्ञापन
outrage in Janikhurd after anti-social elements vandalized the idol of Lord Parshuram
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के जानीखुर्द गांव बहरामपुर मोरना में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। यहां स्थित शिव मंदिर में लगी भगवान परशुराम की मूर्ति को सोमवार रात असमाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचने ग्रामीणों को घटना का पता चलने पर रोष फैल गया। बडी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा होकर अपना आक्रोश प्रकट करने लगे।

विज्ञापन


घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों को समझा बुझाकर खंडित मूर्ति को जलप्रवाहित करवा दिया। पुलिस घटना की जांचकर आरोपियों को पकडने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव बहरामपुर मोरना में रावा मौहम्मदपुर मार्ग पर शिव मंदिर स्थित है। मंदिर भगवान परशुराम की मूर्ति भी लगी हुई है। सोमवार रात में असमाजिक तत्वों ने भगवान परशुराम की मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना का पता मंगलवार सुबह मंदिर में पूजा करने गये ग्रामीणों को चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: BJP के सामने जातीय समीकरण साधने की चुनौती, AAP का ऋचा सिंह पर दांव, RLD चलेगा पुराना फॉर्मूला

इस घटना की जानकारी थोडी ही देर में गांव में फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने मूर्ति तोड़े जाने से गुस्साए ग्रामीण तुरंत आरोपियों की गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद पुलिस ने खंडित भगवान परशुराम की मूर्ति को कब्जे में लेकर जलप्रवाहितकरा दिया। 

जानी थाना प्रभारी राजेश कंबोज के अनुसार मंदिर में नई मूर्ति लगाने के लिए ग्रामीणों ने एक कमेटी बना ली है। पुलिस घटना के दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed