फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Outrage among electricity workers against privatization

निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों में आक्रोश

Mon, 28 Sep 2020 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Outrage among electricity workers against privatization
निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मियों में आक्रोश
विज्ञापन

मेरठ। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी डिस्कॉम के तीन चरणों में प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ प्रदेशभर के बिजली कर्मियों में आक्रोश है। इसे रोकने के लिए विभाग के सभी संगठनों ने संयुक्त संघर्ष समिति बनाकर आंदोलन की रुपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है। पिछले कई दिन से जहां जनप्रतिनिधियों को मांग ज्ञापन सौंपकर निजीकरण रोकने की अपील की जा रही है वहीं दो अक्तूबर को बड़ा प्रदर्शन कर आंदोलन की घोषणा की जा सकती है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक रोहित कुमार और सह संयोजक राम आशीष कुुशवाहा ने बताया कि अब तक आगरा और ग्रेटर नोएडा में हुए निजीकरण के परिणाम खराब रहे हैं। इससे बिजली महंगी हुई है और लगातार घाटा भी बढ़ रहा है। अगर सरकार ने वाराणसी के साथ बाकी डिस्कॉम का निजीकरण किया तो उपभोक्ताओं को 10 रुपये प्रति यूनिट से ज्यादा महंगी बिजली लेने को मजबूर होना पड़ेगा। जिले के अमूमन सभी जनप्रतिनिधियों को मांग ज्ञापन सौंप दिए हैं। जो सांसद और विधायक बचे हैं उन्हें भी एक दो दिन में मांग ज्ञापन देकर निजीकरण रोकने की अपील की जाएगी।

विरोध सभा और मशाल जुलूस आज
मेरठ। निजीकरण के खिलाफ सोमवार को बिजली कर्मचारी शाम चार बजे सिविल डिविजन पर इकट्ठा होकर विरोध सभा करेंगे और बाद में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जाएगा। यह जानकारी बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सदस्य दिलमणी प्रसाद थपलियाल ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed