फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   outh drowns in Ganga Canal while bathing with friends

Meerut News: दोस्तों के साथ नहाने आए युवक की गंगनहर में डूबने से मौत

Sat, 27 Jun 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
outh drowns in Ganga Canal while bathing with friends
मेरठ के श्याम नगर निवासी था युवक, युवकों ने नहर से निकाला लेकिन मौत हो चुकी थी
विज्ञापन

परिजनों के साथ कपड़े बेचने का काम करता था
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। जानीखुर्द थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहरामपुर टिमकिया गंगनहर में शनिवार को अपने दोस्तों के साथ नहाने आया फैजान (25) गहरे पानी में डूब गया। वहां मौजूद युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मेरठ के श्यामनगर का रहने वाला फैजान पुत्र नूर शनिवार को अपने तीन-चार दोस्तों के साथ बहरामपुर टिमकिया गंगनहर पर नहाने आया था। नहाते समय अचानक फैजान का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख घाट पर मौजूद अन्य युवकों ने शोर मचाया और किसी तरह उसे पानी से बाहर निकाला।युवक के शरीर में काफी पानी भर चुका था इस कारण उनकी मौत हो गई। लोगों की सूचना पर जानीखुर्द थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजनों के अनुसार फैजान रेडीमेड कपड़े बेचने के काम में अपने परिवार का हाथ बंटाता था। उसकी मौत की खबर सुनते ही श्यामनगर स्थित उसके घर में कोहराम मच गया है और परिजनों बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed