फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Our Lady of Graces Festival to be held at the historic church on November 8th and 9th.

Meerut News: ऐतिहासिक चर्च में कृपाओं की माता महोत्सव का आयोजन 8 व 9 नवंबर को

Wed, 15 Oct 2025 07:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Our Lady of Graces Festival to be held at the historic church on November 8th and 9th.
सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च एक बार फिर कृपाओं की माता के महोत्सव का गवाह बनने जा रहा है। हर वर्ष नवंबर माह में आयोजित होने वाला यह धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव इस बार 8 और 9 नवंबर को मनाया जाएगा। चर्च प्रशासन ने महोत्सव तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

इस वर्ष महोत्सव के मुख्य अतिथि झांसी धर्म प्रांत के धर्माध्यक्ष फादर विल्फ्रेड मोरस होंगे, जो विशेष प्रार्थना सभाओं और धार्मिक अनुष्ठानों का नेतृत्व करेंगे। चर्च प्रबंधक फादर वलेरियन पिंटो और फादर मार्टिन रावत ने जानकारी दी कि महोत्सव का शुभारंभ 30 अक्तूबर को शाम 4:00 बजे ध्वजारोहण से होगा। प्रतिदिन संध्या में 4:00 बजे नौरोजी प्रार्थना और पवित्र मिस्सा बलिदान का आयोजन होगा। मुख्य कार्यक्रम 8 नवंबर शनिवार सुबह 8:00 बजे पवित्र मिस्सा बलिदान, शाम 4:00 बजे विशेष प्रार्थना, शाम 6:00 बजे पंजाबी भाषा में पवित्र मिस्सा, रात 8:00 बजे: प्रार्थना सभा होगी। 9 नवंबर को सुबह 6:00 बजे पवित्र मिस्सा बलिदान, 10 बजे धर्माध्यक्षीय समारोही मिस्सा बलिदान और मुख्य अतिथि का संबोधन होगा। दोपहर 3 बजे माता मरियम के तबर्रुक (रेलिक) के साथ भव्य शोभायात्रा चर्च से संत चार्ल्स कॉलेज बेगम का महल तक निकाली जाएगी। समापन पर पवित्र यूखरिस्त की आशीष दी जाएगी। बीमारों व धार्मिक वस्तुओं की विशेष आशीष प्रार्थना आयोजित की जाएगी। देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और विश्राम के लिए अनेक स्थानों पर पंडाल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed