{"_id":"6765b9ecf699ad9b7e043d3f","slug":"ots-is-not-able-to-get-permission-only-2672-got-registered-meerut-news-c-26-1-sal1002-133780-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: परवान नहीं चढ़ पा रही ओटीएस, सिर्फ 2672 ने कराया रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: परवान नहीं चढ़ पा रही ओटीएस, सिर्फ 2672 ने कराया रजिस्ट्रेशन
Sat, 21 Dec 2024 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
शामली। लगातार जागरुकता अभियान के बावजूद जिले में ऊर्जा निगम की ओटीएस योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। चार दिन में अभी तक सिर्फ 2672 उपभोक्ताओं ने ही योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। जबकि अन्य योजना का लाभ लेने के लिए दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
ऊर्जा निगम की ओटीएस योजना के तहत जिलेभर में 1.77 लाख उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलना है। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी योजना का लाभ देने के लिए विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, मगर जागरुकता अभियान के बावजूद लोग योजना का लाभ लेने के लिए गंभीर नजर नहीं आ रहे, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चार दिन में सिर्फ 2672 उपभोक्ताओं ने ही योजना का लाभ लिया है। सभी से एक करोड़ 70 लाख की वसूली की गई है।
अधीक्षण अभियंता राजेश तोमर का कहना है कि लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उपभोक्ताओं से अपील है कि योजना का लाभ जरूर लें।
ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य
शामली। अधीक्षण अभियंता ने कहा कि एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इस योजना के दायरे में आने वाले उपभोक्ताओं को 30 सितंबर 2024 तक बकाया बिल के विलंबित भुगतान पर ब्याज में छूट मिलेगी। इस एकमुश्त समाधान योजना में एलएमवी-1 घरेलू, एलएमवी -2 वाणिज्यिक, एलएमवी-6 इंडस्ट्रीज और एलएमवी 4बी निजी संस्थान के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए बिजलीघरों में काउंटर भी लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
300 के कनेक्शन काटे
शामली। ऊर्जा निगम के अधिकारियों द्वारा चलाए गए अभियान के तहत शामली, कांधला, जलालाबाद, थानाभवन में 300 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बकायेदार समय पर बिजली बिल जमा करा दें।

मालवीय आवास पर धरना देते बौद्ध भिक्षु। संवाद