{"_id":"6abd35cba594cbbd020b0b50","slug":"organized-godh-bharai-baby-shower-and-annaprashan-first-solid-food-ceremonies-for-pregnant-women-meerut-news-c-73-1-mtd1003-108884-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई व अन्नप्राशन संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई व अन्नप्राशन संस्कार
विज्ञापन
माछरा ब्लॉक सभागार में आयोजित आंगन का उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व
माछरा। माछरा ब्लॉक के सभागार में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन का उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी रहे, जिन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया।
पूर्व विधायक ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और उन्होंने गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए उन्हें पोषण की पोटली भेंट की। साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय से पहुंचाने पर जोर दिया।
सत्यवीर त्यागी ने कहा कि मां और बच्चे का स्वस्थ रहना परिवार और समाज की मजबूत नींव है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हर गर्भवती महिला को उचित स्वास्थ्य सुविधा, पोषण और आवश्यक मार्गदर्शन मिले।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यक्रम में बीडीओ माछरा, पूर्व प्रमुख माछरा ब्रजवीर मावी, सतेंद्र त्यागी, मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, गोविंदपुरी, मोहित गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, महेश प्रजापति सहित महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।