फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Organized a workshop on legal research

Meerut News: छात्रों ने पर्यावरणीय स्थिरता पर विचार किए व्यक्त

Wed, 29 Oct 2025 05:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 29 Oct 2025 05:53 PM IST
विज्ञापन
Organized a workshop on legal research
कानूनी शोध पर हुई कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विधि अध्ययन संस्थान में बुधवार को एलएलएम छात्र-छात्राओं के लिए कानूनी शोध विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। छात्रों ने एआई, ई-कॉन्ट्रेक्ट, सीएसआर, पर्यावरणीय स्थिरता और उपभोक्ता संरक्षण जैसे विषयों पर विचार व्यक्त किए और लघु शोध ग्रंथ तैयारी की जानकारी ली।

संस्थान समन्वयक डॉ. विवेक कुमार ने उद्घाटन करते हुए शोध के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परास्नातक स्तर पर गहन शोध, तार्किक विश्लेषण, स्पष्ट भाषा और प्रमाणित तथ्यों की आवश्यकता होती है। शोधार्थियों को समसामयिक कानूनी समस्याओं का अध्ययन कर उचित विषय चुनना चाहिए। डॉ. सुदेशना ने शोधकर्ता को खुले विचारों वाला और आत्म चिंतनशील बताया। आशीष कौशिक ने विषय को समसामयिक, प्रासंगिक और समाजोपयोगी बनाने पर बल दिया। डॉ. अपेक्षा ने सामग्री संग्रह के बाद रूपरेखा तैयार करने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अपेक्षा चौधरी ने किया। डॉ. सुदेशना ने आभार जताया। कार्यक्रम में सोनिया, प्रकाशा, संगीता, भव्या, कृष्णा, प्रियांशु, दीक्षा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed