{"_id":"5e20c22e8ebc3e7d67113f99","slug":"order-to-fir-in-electric-theft-issues-meerut-news-mrt4642055139","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत चोरी के 3594 प्रकरणों में एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत चोरी के 3594 प्रकरणों में एफआईआर के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
पीवीवीएनएल एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मॉर्निंग रेड अभियान के दौरान सामने आए विद्युत चोरी के 3594 मामलों में एफआईआर कराने के आदेश दिए हैं। इन प्रकरणों के सापेक्ष 1.43 करोड़ का शमन शुल्क और 22 करोड़ रुपये का राजस्व निर्धारण हुआ है। उन्होंने आगे भी सख्ती के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए।
ऊर्जा भवन में समीक्षा बैठक के दौरान एमडी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाना विभाग की प्राथमिकता है। बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए लाइन लॉस कम किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के विद्युत चोरी के चलते कनेक्शन काटे गए हैं, अधिशासी अभियंता, उप खंड अधिकारी और अवर अभियंता संयुक्त रूप से उनकी निगरानी करें। उन्होंने कहा कि अगर कोई कटा कनेक्शन चलता पाया गया तो संबंधित अभियंता इसके लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने अभियंताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करने को कहा। बिजली चोरी से जुड़े मामलों में तत्काल एफआईआर कराएं।