फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opposition to tree felling; Mahant says it is hindering development work.

Meerut News: पेड़ काटने का विरोध, महंत बोले-विकास कार्य में डाल रहे बाधा

Tue, 23 Jun 2026 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Opposition to tree felling; Mahant says it is hindering development work.
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर कूटी वाला मंदिर परिसर में खड़े जामुन का पेड़ काटने का कुछ लोगों ने विरोध किया। लोगों का कहना था कि इससे पहले भी यहां छाया और फलदार पेड़ काटे गए हैं। मंदिर के महंत रणसिम्हानंद यति का कहना है कि उन्होंने मंदिर परिसर में नशेड़ियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है और विकास कार्य करा रहे हैं। इसका कुछ लोग विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित मंदिर में महंत और आसपास रहने वाले कुछ लोगों में शुक्रवार दोपहर विवाद हुआ। लोगों का कहना था कि मंदिर के पास ही खाली पड़ी जमीन पर कई पेड़ खड़े थे। इनमें एक पेड़ कटा पड़ा था और दूसरे जामुन के पेड़ को काटा जा रहा था। प्रदीप, सुरेंद्र, संदीप आदि लोगों का कहना था कि बिना अनुमति इन पेड़ों को काटा जा रहा है। यह जगह मंदिर परिसर की है और इसे कई साल पहले दान में दिया गया था लेकिन फिलहाल इसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने इस संबंध में आईजीआरएस पर वन विभाग से शिकायत की है।
विज्ञापन

इधर, महंत का कहना है कि उन्हाेंने एक साल पहले मंदिर की जिम्मेदारी संभाली थी। इसके बाद से उन्होंने यहां असामाजिक तत्वोें का प्रवेश रोक दिया। मंदिर में कई काम कराए। अब वह खाली पड़ी जमीन के गिराऊ पेड़ों को हटाकर यहां की सफाई कराकर नए पेड़ लगाना चाहते हैं। जामुन का पेड़ किसी मकान की दीवार से टकरा रहा है इससे हादसा होने का डर है। वह दूसरे शहरों से चंदा एकत्रित कर मंदिर में काम करा रहे हैं लेकिन कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed