फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opposition to the increased commission of the company, there will be a ruckus again in the corporation board

कंपनी के बढ़े कमीशन का विरोध, निगम बोर्ड में फिर होगा हंगामा

Fri, 28 Oct 2022 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the increased commission of the company, there will be a ruckus again in the corporation board
कंपनी के बढ़े कमीशन का विरोध, निगम बोर्ड में फिर होगा हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों के वेतन न बढ़ाने और ठेकेदार का कमीशन बढ़ाकर साढ़े चार प्रतिशत करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जहां पार्षदों ने निगम अधिकारियों पर किसी चहेते को ठेका देने की तैयारी के आरोप लगाए हैं वहीं आगामी बोर्ड बैठक में इसका पूर्ण विरोध करने का निर्णय लिया है। इसकी शिकायत शासन को भी भेजी गई है।
नगर निगम में 2415 आउटसोर्स सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। ये सभी वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। हाल ही में हुई बोर्ड बैठक सफाई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि को लेकर हंगामे की भेंट चढ़ी थी। बोर्ड में अफसरों ने कहा कि निगम के पास वेतन बढ़ाने के लिए पैसा नहीं है। वहीं दूसरी तरफ जैम पोर्टल पर टेंडर जारी करके आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों का कमीशन एक से बढ़ाकर 4.5 फीसदी कर दिया गया। निगम अधिकारियों के इस निर्णय से न सफाई कर्मचारी खुश हैं और न महापौर व पार्षद। सभी ने निगम प्रशासन के इस निर्णय की निंदा की है। साथ ही कहा कि आगामी बोर्ड बैठक में निगम अधिकारियों का विरोध किया जाएगा। सफाई कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

ठेका प्रथा होनी चाहिए खत्म
निगम में ठेका प्रथा खत्म होनी चाहिए। कंपनी का कमीशन बढ़ाने का फैसला सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाला है। इस मामले पर बोर्ड में अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। - सुनीता वर्मा, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम नहीं कर रहे अधिकारी
बोर्ड बैठक में हमने आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया। अधिकारी पैसे का रोना रोने लगे। जब निगम में सफाई कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के लिए पैसा नहीं है तो ठेकेदारों का कमीशन क्यों बढ़ाया जा रहा है। - राजीव गुप्ता काले, पार्षद।
धन की बंदरबांट का रास्ता निकाला
निगम अधिकारी सफाई कर्मियों का वेतन तो बढ़ाने को तैयार नहीं हैं। टेंडर में ठेकेदारों को कमीशन बढ़ाने का ऑफर दे दिया है। अधिकारियों ने धन की बंदरबांट का रास्ता तलाशा है। - रंजन शर्मा, उपाध्यक्ष निगम कार्यकारिणी।

टेंडर निरस्त करना ही पड़ेगा
कमीशन बढ़ाकर दिए जा रहे आउटसोर्स सफाई कर्मियों की आपूर्ति के ठेके की प्रक्रिया को निरस्त कराया जाएगा। सफाई कर्मचारियों को हक दिलाकर रहेंगे। अगली बोर्ड बैठक में जवाब मांगा जाएगा। नीरज सिंह, पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed