ऑपरेशन त्रिनेत्र: चुनाव में निगरानी में सहायक रहे कैमरे, अब सीसीटीवी से लैस होंगी 335 ग्राम पंचायतें
आपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले के करीब 335 ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम, लाउडस्पीकर लगे गए हैं। जिले में आपरेशन त्रिनेत्र योजना को बीते छह महीने से लागू कराया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिले के करीब 335 ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम, लाउडस्पीकर लगे गए हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान जिले के अधिकांश बड़े ग्रामों को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया।
जिले में आपरेशन त्रिनेत्र योजना को बीते छह महीने से लागू कराया जा रहा है। डीएम ने भी सभी 478 ग्राम पंचायतों में इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थानों, ग्राम सचिवालय, स्कूल-कॉलेजों, मुख्य द्वार, हाट-बाजार, तिराहो, चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम, लाउडस्पीकर लगने के आदेश दिए थे।
यह भी पढ़ें: अपनों के खून से रंग रहे हाथ: हत्या कर चारपाई पर रजाई से ढके शव तो कभी सोते हुए पिता-बहनों को दी मौत
हर ग्राम पंचायत में अपनी आवश्यकता के अनुसार कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाए जाने है। इन सभी में पर्याप्त स्टोरेज की व्यवस्था रहेगी। ये कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम पुलिस कमांड एवं कंट्रोल सिस्टम से संबद्ध किए गए है। सुरक्षा समेत अन्य जानकारी के लिए पुलिस को तत्काल इसका फीडबैक उपलब्ध कराया जाएगा।
जिले में सभी ग्राम पंचायतों में कैमरे नहीं लग पाए है। दो महीने पहले 45 फीसदी गांव में ही कैमरे लगे थे। इसी दौरान लोकसभा चुनाव आए गए, जिससे जिले की सभी बड़ी ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लग गए है। अब जिले में 70 प्रतिशत यानि करीब 335 ग्राम पंचायतों में ये कैमरे लग चुके है।
चुनाव में निगरानी में सहायक रहे कैमरे
जिले में हुए लोकसभा चुनाव में ग्रामों में लगे सीसीटीवी कैमरे और पब्लिक एड्रेस सिस्टम बडे़ सहायक रहे है। ग्रामों में सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस चौकियां और थानों से संबद्ध किया गया था। पुलिस वहां से ही सभी संबंधित ग्रामों पर नजरे रखती रही।
ऑपरेशन त्रिनेत्र योजना में जिले की सभी ग्रामों पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने हैं। करीब 70 फीसदी ग्राम पंचायत में कैमरे लग चुके हैं। बाकी में ही जल्द लगवाए जाएंगे। हाल में हुए लोकसभा चुनाव में ग्रामों में लगाए गए कैमरे पुलिस प्रशासन के लिए बड़े कारगर साबित हुए हैं। -रेणु श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी