फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Man Murder his mother and wife: read few cases of murder of loved ones in Baghpat

अपनों के खून से रंग रहे हाथ: हत्या कर चारपाई पर रजाई से ढके शव तो कभी सोते हुए पिता-बहनों को दी मौत

Wed, 01 May 2024 01:06 PM IST
Dimple Sirohi मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत/बड़ौत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 May 2024 01:06 PM IST
सार

बागपत जनपद में मंगलवार को हलालपुर गांव में सास-बहू की हत्या का मामला ऐसी पहली वारदात  नहीं है जब खून के रिश्ते ही अपनों की जान के दुश्मन बन गए हों। पहले भी कई मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Man Murder his mother and wife: read few cases of murder of loved ones in Baghpat
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में रिश्तों के कत्ल के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। मंगलवार को एक व्यक्ति ने मां और पत्नी की हत्या कर डाली। हलालपुर गांव में हुआ दोहरा हत्याकांड पहला मामला नहीं है बल्कि ऐसे कई मामले अब तक सामने आए जब अपने ही अपनों के खून से हाथ रंग रहे हैं। पहले भी जनपद में तमाम ऐसी हत्याएं हो चुकी हैं, जिसमें बेटे ने अपने पिता, चाचा या मां को मौते के घाट उतारा है।

विज्ञापन


केस एक 
13 अप्रैल को शबगा गांव में तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। ये हत्याएं किसी बाहरी ने नहीं, बलकि अपने सगे खून ने की थी। शबगा गांव निवासी ऋषिपाल के बेटे अंजुल उर्फ मालू ने अपने पिता पिता ऋषिपाल (60), चाचा श्रीपाल (58) और बुआ वीरमति(62) की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद तीनों के शव एक कमरे में ले जाकर एक ही चारपाई पर रजाई से ढक दिए थे। बाद में हत्यारोपी ने सिरसली गांव में जाकर अपनी दूसरी बुआ सरोज को हत्या करने की जानकारी दी।

विज्ञापन

केस तीन 
16 अगस्त 2022 को बड़ौत में अमरपाल उर्फ लक्ष्य ने अपने पिता बृजपाल (60) और दो बहनों ज्योति (24) व अनुराधा (17) की हत्या कर दी। जमीन से बेदखल करने के कारण युवक नाराज चल रहा था और उसने तीनों की सोते हुए नुकीले हथियार (फाली) से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। मां शशिप्रभा ने विरोध जताया तो बेटे ने उनका भी गला दबा दिया, लेकिन पड़ोसियों के आने पर वह भाग गया।

केस चार

आठ नवंबर 2023 को सुल्तानपुर हटाना गांव में मनीष ने घर में हुए मामूली विवाद के बाद अपनी मां रोशनी को मौत के घाट उतार दिया था। हत्या से पहले पिता सतेंद्र कुमार, मामा समरपाल सिंह व चांदवीर को मनीष को समझाने का भी प्रयास किया था, लेकिन मनीष के सिर पर खून वार था और उसने मां की हत्या कर दी।

विज्ञापन

केस पांच
9 जनवरी 2023 को आवास विकास कालोनी में रजत ने अपनी मां मुनेश देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और उसे बचाने पहुंचे पिता का भी गला घोंटने की कोशिश की। वजह सिर्फ इतनी थी कि रजत एक-दूसरे समुदाय की युवती से प्यार करता था।

मां उसे समझाने का प्रयास कर रही थी कि बेटे तुम्हारे पिता की इज्जत समाज में खराब हो जाएगी, तभी रजत ने मां को मार डाला। इसके अलावा तमाम ऐसे मामले है, जहां पर खेकड़ा में बेटे ने अपने पिता की हत्या करा डाली थी।

बिनौली के शाहपुर बाणगंगा में नलकूप ऑपरेटर की बेटे ने हत्या कर दी थी। बिजरौल में पत्नी ने अवैध संबंधों में पति की हत्या कर दी थी। वहीं बिनौली में भाई ने अपनी बहन को मार डाला था तो असारा में चाचा ने भतीजे को मार दिया था। बाखरपुर बालैनी में मां ने बेटी को मार दिया। मनोचिकित्सक ऐसे मामलों के लिए तनाव भरी जिंदगी में सामूहिक परिवार नहीं होने के कारण गुस्सा जल्दी आना कारण मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed