फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Only truth leads to the right path: Bhaav Vibhushan

सत्य ही सही मार्ग पर ले जाता है : भाव विभूषण

Sat, 14 Mar 2026 06:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 14 Mar 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
Only truth leads to the right path: Bhaav Vibhushan
दिगंबर जैन कैलाश पर्वत मंदिर पर भगवान की पूजा अर्चना श्रद्धालु स्रोत मंदिर
कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे भक्तामर विधान एवं पाठ का 35वां दिन
विज्ञापन

जैन समाज के 96 परिवारों की ओर से किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर में विश्व के लिए चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के 35वें दिन सर्वप्रथम विधानाचार्य सौरभ शास्त्री ने मांगलिक मंत्रों से क्रियाओं का शुभारंभ किया। इसमें 108 भाव भूषण महाराज ने धर्मसभा में कहा कि सत्य अक्सर कड़वा लगता है, क्योंकि झूठ रूपी बीमारी बहुत भयावह होती है। जिस प्रकार किसी गंभीर रोग को दूर करने के लिए कड़वी दवाई ही कारगर साबित होती है, उसी प्रकार जीवन में सत्य ही मनुष्य को सही मार्ग पर ले जाता है। झूठ थोड़े समय के लिए सुखद लग सकता है, लेकिन उसका परिणाम दुखद होता है।
स्वर्ण कलश से अभिषेक करने का सौभाग्य कैलाशचंद जैन हिमांशु जैन को प्राप्त हुआ। आज की शांतिधारा वीरेंद्र जैन, अमित, अभिषेक, अमन आशीष जैन ने की। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले दीप का प्रज्वलन सरला, दीप्ति जैन, रियांश जैन, नीना जैन, रुचिका जैन, वसुंधरा, विपिन, वियांश जैन ने किया। सुनीता दीदी ने विश्व के सभी जीव सुखी रहें ऐसी मंगल भावना के साथ शांतिधारा का उच्चारण किया। देव-शास्त्र-गुरु एवं आदिनाथ भगवान की पूजा के बाद सभी तीर्थंकरों के अर्घ्य चढ़ाने के बाद भक्तामर विधान का शुभारंभ हुआ। इसमें 48 अर्घ्य चढ़ाए गए। 96 परिवारों की ओर से विधान का आयोजन कराया गया। भक्तामर पाठ का शुभारंभ कैलाशचंद जैन, रिद्धि सिद्धि जैन ने किया।
विज्ञापन

आज के विधान का विसर्जन समस्त महिला मंडल मुंबई एवं पंचकुटीर परिवार द्वारा किया गया। पंच परमेष्ठी की आरती का दीप प्रज्वलन सुधा जैन ने किया। आदिनाथ भगवान की आरती का दीप प्रज्वलन अंशुल जैन, अंजू जैन ने किया। भगवान की आरती का दीप प्रज्वलन कुसुमलता जैन, सीमा जैन, साधना जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन, धनप्रकाश जैन, अनिल जैन, कुणाल जैन, वेदप्रकाश जैन, संजय जैन, विनय जैन का विशेष सहयोग रहा।

दिगंबर जैन कैलाश पर्वत मंदिर पर भगवान की पूजा अर्चना श्रद्धालु स्रोत मंदिर

दिगंबर जैन कैलाश पर्वत मंदिर पर भगवान की पूजा अर्चना श्रद्धालु स्रोत मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed